टीवी मसाला

Exclusive: रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के विवाद पर Zain Imam ने तोड़ी चुप्पी, बोले- देश में और भी मुद्दे हैं

Exclusive Zain Imam Open Up On Ranveer Allahbadia And Samay Raina Controversy: मशहूर यू-ट्यूबर समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया बीते कुछ वक्त से अपने विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मामले पर अब एक्टर जैन इमाम ने चुप्पी तोड़ी है। एक्टर का कहना है कि देश में और भी मुद्दे हैं।

Image

रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के विवाद पर बोले जैन इमाम

Exclusive Zain Imam Open Up On Ranveer Allahbadia And Samay Raina Controversy: मशहूर यू-ट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में कहे गए अपने एक जोक के कारण विवादों में फंस गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उनके देश से बाहर आने-जाने पर भी रोक लगा दी है। दूसरी तरफ समय रैना को इस विवाद के कारण 'इंडियाज गॉट लेटेंट' बंद करना पड़ा। इस मामले पर अभी तक कई बॉलीवुड और टीवी सितारे रिएक्शन दे चुके हैं। जहां कुछ सितारों ने उनका सपोर्ट किया तो वहीं कुछ ने एक्शन की मांग की। वहीं अब 'सुमन इंदौरी' एक्टर जैन इमाम (Zain Imam) ने भी मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) के विवाद को लेकर कहा कि उन्होंने गलत कहा, लेकिन एक बार माफी सबको मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने देश में मौजूद बाकी मुद्दों पर भी इशारा किया।

रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) और समय रैना के विवाद के बारे में बात करते हुए जैन इमाम (Zain Imam) ने कहा, "ये बहुत ही दुर्भाग्यशाली है। मुझे लगता है कि जो कुछ भी हो रहा है और जो लोगों की सोच है, उसे देखना दर्दनाक है। लेकिन इसी वक्त पर लोगों को इस चीज से भड़काया जा रहा है। मुझे लगता है कि जो बड़े मुद्दे हैं उस चीज से हटकर लोग कहीं और ही निकल चुके हैं। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि जो भी था, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था। बहुत से लोग हैं जो आपसे प्रेरित होते हैं तो आपको थोड़ा ध्यान से सोचना चाहिए और बोलना चाहिए। जब आपको पता है कि आप एक सोशल पर्सनालिटी हैं और लाखों लोग आपको देख रहे हैं। आपको इस बात पर आश्वस्त होना चाहिए कि अगर दिमाग में आपके कुछ अलग चल रहा है तो उसे बोलने से पहले आपको सोचना होगा।"

जैन इमाम (Zain Imam), समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) के विवाद पर यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "लेकिन उन्होंने माफी मांगी और शायद ये ठीक भी है। हर किसी को एक माफी मिलनी चाहिए। अपने देश में ऐसे ही और मुद्दे भी हैं जिनपर चर्चा होने की जरूरत है। पहले भी ऐसा बहुत बार हुआ है, लोगों ने भड़काऊ भाषण दिये हैं। वो कहां हैं? कोई भी इस बारे में बात नहीं करता है, क्योंकि ये बहुत राजनीतिक है। मैं तो वैसे भी राजनीतिक इच्छुक हूं, जो मेरे दिमाग में चीजें आती हैं वो मैं कहता हूं।"

जैन इमाम (Zain Imam) ने रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) को जान से मारने की मिल रही धमकियों पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा, "ये गलत है अगर किसी को जान से मारने की धमकी मिल रही है, क्योंकि उसने किसी की जान नहीं ली है। मुझे नहीं पता कि उसके दिमाग में क्या था जो उसने बोला होगा। लेकिन जो धमकियां मिल रही हैं, ये सारी चीजें कहीं न कहीं गलत है। कानून को अपना काम करने दीजिए। मामले को अपने हाथ में नहीं लेते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article