टीवी मसाला

Exclusive: Anupamaa के सेट पर हुआ हादसा, YRKKH के डायरेक्टर को कुत्ते ने काटा

Exclusive Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Director Bitten By Dog: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' के सेट पर हाल ही में हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि सेट पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के डायरेक्टर ऋषि मांडियाल को कुत्ते ने काट लिया है। बताया जा रहा है कि सेट पर कई स्ट्रे डॉग मौजूद थे।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुआ हादसा

Exclusive Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Director Bitten By Dog: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' के सेट पर हाल ही में भयानक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के डायरेक्टर ऋषि मंडियल पर कुत्ते ने हमला कर दिया था। इतना ही नहीं, उन्हें कुत्ते ने काट भी लिया। हालांकि अभी ऋषि मंडियल पूरी तरह से ठीक हैं। इस बात की जानकारी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से जुड़े सूत्रों ने दी है। सूत्र की मानें तो 'अनुपमा' (Anupamaa) के सेट पर ये हादसा शाम के 7 बजे तक हुआ था।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से जुड़े सूत्र के मुताबिक, शो की शूटिंग इन दिनों अनुपमा (Anupamaa) के सेट पर ही हो रही है। सूत्र ने सेट पर हुए हादसे के बारे में कहा, "ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग अनुपमा के सेट पर हो रही है और वहां कई आवारा कुत्ते हैं। उनमें से एक ने ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के डायरेक्टर ऋषि मंडियल पर हमला कर दिया था। कुत्ते ने उन्हें काट लिया था, जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद तुरंत डॉक्टर को सेट पर बुलाया गया। इसके बाद शूटिंग दोबारा शुरू हुई। ये पूरा मामला शाम के करीब 7 बजे घटा था।"

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'अनुपमा' का होगा महासंगम

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) और 'अनुपमा' (Anupamaa) का जल्द ही महासंगम होने वाला है। रुपाली गांगुली के शो में जल्द ही दूसरा लीप आएगा, जिसके बाद कहानी पूरी बदल जाएगी। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी अभिरा और अरमान की कहानी आगे बढ़ सकती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article