टीवी मसाला

Exclusive: Vikas Gupta ने दुश्मनी भुलाकर की Hina Khan के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ, बोले- बहुत हिम्मत चाहिए होती है...

Exclusive: हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज में हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। विकास गुप्ता ने भी एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ की है। दोनों ने साथ में बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था। शो के दौरान दोनों के बीच में हमेशा मनमुटाव रहा।

Image

Vikas Gupta and Hina Khan (credit Pic: Instagram)

Exclusive: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) से लड़ रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज में हैं। उनका इलाज चल रहा है। इस बात को जानने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस मुश्किल समय में एक्ट्रेस के साथ पूरी इंडस्ट्री खड़ी नजर आईं। विकास गुप्ता ने भी एक्ट्रेस के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ की। हिना और विकास कभी भी एक पेज पर नहीं रहे हैं। बिग बॉस 11 में दोनों के बीच जमकर झगड़े होते थे। दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करते हैं।

विकास ने की हिना खान के जल्द ठीक होने की दुआ

विकास ने कहा, वो तीसरे स्टेज में हैं और ये बहुत ही खतरनाक है। मैं सोच रहा हूं उसे कॉल करके बात करने की। लेकिन पता नहीं मुझे ऐसा करना चाहिए या नहींं। मैं दिल से चाहता हूं वो अपने कैंसर की इस जंग से जीत जाए। बहुत हिम्मत चाहिए होती है लोगों को बताने के लिए आप किस स्थिति में हो। हम उसे बिग बॉस के घर में शेर खान के नाम से बुलाते थे। मुझे पता है कि वह इस चीज से लड़कर वापस आएगी। वह अपने घर में कमाने वाली अकेली सदस्य है। वह बहुत ही मेहनती और एक्टिव लड़की हैं। हिना छोटे से शहर हैं और उसने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। वह बिल्कुल ठीक होकर जल्द वापस आएगी।

विकास के अलावा शिवांगी जोशी, अंकिता लोखंडे, महिमा चौधरी समते कई स्टार्स ने हिना खान के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है। अंकिता लोखंड़े ने लिखा, हिना तुम इससे कई ज्यादा स्ट्रांग हो। ये समय भी गुजर जाएगा। मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ है। लता सबरवाला ने कहा, मैं इस न्यूज को सुनकर शॉक हूं। लेकिन मैं जानती हूं हिना बहुत ही स्ट्रांग हैं। वो इस मुश्किल समय का डट कर सामना करेगी। राहुल वैद्य ने कहा, मुझे बहुत बड़ा झटका लगा। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि वो जल्द से जल्द इस मुश्किल समय से निकल जाए। वो बहुत ही स्ट्रांग हैं और जल्द ठीक होकर वापस आएगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article