बॉलीवुड

'बड़े मियां छोटे मियां' के एक्टर्स को नहीं मिली बकाया फीस, लिस्ट में टाइगर से लेकर सोनाक्षी तक का नाम शामिल

बड़े मियां छोटे मियां का प्रोडक्शन पूजा एंटरटेनमेंट ने किया था। प्रोडक्शन आर्थिक संकट से गुजर रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने अपने साथ काम करने वाले क्रू मेंबर्स तक का पैसा नहीं दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि फिल्म से जुड़े सितारों को भी उनके बकाया पैसा नहीं मिला है। इस लिस्ट में टाइगर से लेकर सोनाक्षी तक का नाम शामिल है।

Image

Bade Miyan Chote Miyan Starcast (credit Pic: Instagram)

वासु भगनानी (Vasu Bhagnan) की पूजा एंटरटेनमेंट्स (Pooja Entertainments) मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रही हैं। प्रोडक्शन हाउस को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों प्रोडक्शन हाउस के क्रू मेंबर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि उन्हें उनका बकाया पैसा नहीं मिला है। लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया कि 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) में काम करने वाले स्टार्स को भी उनकी पेमेंट नहीं मिली है। इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), अलाया एफ (Alaya F) और मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) का नाम शामिल है। ये फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा, टाइगर श्रॉफ को उनकी पेमेंट अभी तक नहीं मिली है। एक्टर ने पैसे नहीं मिलने की बात पर चुप्पी बनाई रखी हुई है। लेकिन जब से उन्हें पता चला है कि फिल्म से जुड़े स्टाफ और क्रू को उनका पैसा नहीं मिला है तो वो चाहते हैं कि उनकी पेमेंट जल्द से जल्द क्लीयर की जाए।

बड़े मियां छोटे मियां की स्टार कास्ट को नहीं मिली है फीस

टाइगर के करीब सूत्र ने कहा, अभी तक बड़े मियां छोटे मियां के किसी भी एक्टर को उनकी पेमेंट नहीं मिली है। कई बार कहने के बावजूद प्रोडक्शन हाउस ने उनकी बात को अनसुनी कर दिया। सभी एक्टर्स ने प्रमोशन किया ताकि फिल्म को कोई नुकसान नहीं हो। लेकिन अभी तक एक्टर्स की पेमेंट नहीं हुई है।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि वासु भगनानी पर उनकी तनी फिल्मों मिशन रानीगंज, गणपथ और छोटे मियां बड़े मियां में काम करने वाले क्रू मेंबर्स का 65 लाख रुपये बकाया है। उन्होंने बताया कि हमने पूजा एंटरटेनमेंट को कई लेटर लिखे कि वो क्रू मेंबर्स की पेमेंट कर दें । लेकिन वो सिर्फ समय मांग रहे हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article