टीवी मसाला

Exclusive: TV की इस हसीना के कारण बसा मुनव्वर फारूकी का दूसरा घर, क्यूपिड बन कराई थी मेहजबीन से मुलाकात

Exlusive, Munawar Faruqui And Mehzabeen Coatwala Meet Though This Actress: 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी ने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला संग शादी रचाई है। दोनों की साथ में तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। खास बात तो यह है कि मुनव्वर और मेहजबीन एक एक्ट्रेस के जरिए मिले ते।

Image

इस टीवी हसीना के जरिए मिले थे मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन

Exlusive, Munawar Faruqui And Mehzabeen Coatwala Meet Though This Actress: 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी इन दिनों अपनी दूसरी शादी के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं। मुनव्वर फारूकी ने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला संग शादी रचाई है। मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला की साथ में एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें दोनों केक काटते नजर आए। लेकिन ये बात शायद ही किसी को पता होगी कि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) की मुलाकात एक टीवी एक्ट्रेक के जरिए हुई थी। इतना ही नहीं, वो एक्ट्रेस दोनों की निकाह सेरेमनी में भी शामिल हुई थी।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) की मुलाकात कराने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि हिना खान (Hina Khan) हैं। इस बात की जानकारी उनसे जुड़े करीबी सूत्र ने टाइम्स नाउ को दी है। सूत्र ने मुनव्वर फारूकी के बारे में बात करते हुए कहा, "हिना खान ने मुनव्वर फारूकी की मुलाकात मेहजबीन से कराई थी। दो महीने पहले एक इवेंट के दौरान हिना खान ने मेहजबीन को मुनव्वर फारूकी के पास उनके मेकअप के लिए भेजा था। उस इवेंट में वे पहली बार मिले थे।" सूत्र ने इस सिलसिले में आगे कहा, "हिना खान, मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन की निकाह सेरेमनी में भी आई थीं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था, 'मेरे यार की शादी है।"

बता दें कि हिना खान, मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों एक साथ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे, जिसका नाम 'हल्की हल्की सी' है। इस गाने में मुनव्वर फारूकी और हिना खान (Hina Khan) की केमिस्ट्री तारीफ के लायक थी। इससे इतर बीते दिन सामने आई फोटो में मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला केक काटते दिखाई दिये थे। बता दें कि मेहजबीन कोटवाला तलाकशुदा थीं और उनकी एक बेटी भी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article