A.R. Murugadoss on Sikander Storyline: ईद 2025 में सलमान खान फिर एक बार बड़े परदे पर तूफान मचाने वाले हैं। इस ईद के मौके पर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' 28 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। भाईजान के फैंस फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि फिल्म की कहानी क्या होने वाली है क्या एक और साउथ फिल्म का रीमेक है? अब इस पर खुद फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने फैंस को सच्चाई बताई है। डायरेक्टर ने रिलीज से पहले ही कहानी को लेकर पर्दा उठा दिया है।
डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस (A.R. Murugadoss) ने फिल्म सिकंदर (Sikander) की कहानी को लेकर बताया कि यह किसी मौजूदा फिल्म का रीमेक या कॉपी नहीं है। बल्कि फिल्म ओरिजनल पार्ट का एक अहम हिस्सा जिसका शानदार बैकग्राउंड स्कोर है। इसे पूरी तरह से संतोष नारायणन ने कंपोज किया है। सिर्फ यही डायरेक्टर का कहना है कि संतोष का संगीत फिल्म के एनर्जी और धमाकेदार विजुअल्स से पूरी तरह से मेल खाता है।' डायरेक्टर की इन बातों को सुन फैंस फिल्म को देखने के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है।
बता दें फिल्म का कुल बजट 200 करोड़ है जिसे साजिद नाड़ियावाला ने प्रोड्यूस किया है। सिर्फ यही नहीं सलमान खान (Salman Khan) के साथ-साथ फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'ज़ोहराज़ाबीन' रिलीज हुआ था लेकिन कई दर्शकों ने इसका मजाक उड़ाया। सलमान के फिल्मी करियर का भविष्य 'सिकंदर' पर निभर है। इससे पहले सलमान खान कि सभी फिल्में फ्लॉप के गड्ढे में गिर चुकी है।
