Exclusive: Tejasswi Prakash को बॉलीवुड से बार-बार लौटाया गया खाली हाथ, दर्द बयां कर बोलीं- जब भी मीटिंग के लिए जाओ...

Tejasswi Prakash Reveals There Is Lot Of Struggle In Bollywood: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इन दिनों फिल्मों में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन तेजस्वी प्रकाश ने खुलासा किया है कि वह जब भी किसी मीटिंग के लिए गई हैं, उन्हें यही बताया गया है कि अभी काम नहीं है।

Tejasswi Prakash Reveals There Is Lot Of Struggle In Bollywood: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त जगह बनाई हुई है। तेजस्वी प्रकाश इन दिनों 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रही हैं। खास बात तो यह है कि तेजस्वी प्रकाश ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के टॉप 5 में भी जगह बना ली है। इससे पहले एक्ट्रेस को आखिरी बार 'नागिन 6' में देखा गया था, जहां उन्होंने प्रथा बनकर लोगों का खूब दिल जीता। लेकिन 'नागिन 6' के बाद तेजस्वी प्रकाश ने टीवी से ब्रेक लेकर फिल्मों में हाथ आजमाने की कोशिश की। हालांकि हर बार तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को मायूस होकर ही लौटना पड़ा। इस बात को लेकर अब तेजस्वी प्रकाश ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत की है। तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि इस वक्त हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत संघर्ष है।

बॉलीवुड पर तेजस्वी प्रकाश का बड़ा खुलासा

End of Feed