टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 8 March: गरीबी से परेशान फूट-फूट कर रोएगी अभिरा, अरमान को खोकर भारी नुकसान उठाएगी कावेरी

YRKKH Spoiler 8 March: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि मनीष अरमान के घर छोड़ने के फैसले की तारीफ करेगा। वहीं कावेरी के खिलाफ जाकर रुही अभीर और कियारा को पगफेरे की रस्म के लिए बुलाएगी।

Image

YRKKH Spoiler 8 March

YRKKH Spoiler 8 March: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत गोएनका परिवार से होती है जिनका दिल अभिरा और अरमान की हालत देख पसीज जाएगा। सुरेखा कहेगी कि अरमान अपने गुस्से की वजह से अभिरा की जिंदगी खराब कर रहा है जिसे वो सुन लेगा। अरमान गोएनका हाउस जाने से मना करेगा क्यूंकी उसे खुद की पहचान बनानी है। इस दौरान स्वर्णा घर के लिए कुछ समान मंगाती है लेकिन अभिरा आत्मसम्मान का हवाला देते हुए स्वीकार करने से मना कर देगी। वहीं पोद्दार हाउस में कावेरी सभी को अरमान और अभिरा को फोन करने से मना कर देगी।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा कि मनीष अरमान के इस फैसले की तारीफ करेगा। सिर्फ यही नहीं मनीष अक्षरा का लकी पेन अभिरा को देगा ताकि वो इससे अपनी किस्मत खुद लिख सके। इस दौरान अरमान को एक कंपनी से इंटरव्यू का कॉल आएगा। शिवानी को मन ही मन लग रहा है कि वो अभी तक अरमान की पसंद ना पसंद से वाकिफ नहीं है। कावेरी को ऐसा लग रहा है कि अरमान के जाने से उसने कुछ नहीं खोया है। सिर्फ यही नहीं उससे ये भी लगता है कि जब तक अरमान उसके आगे गिड़गिड़ाएगा या पैरों में नाक नहीं रगड़ेगा तब तक वो उसे वापिस घर में आने नहीं देगी।

राजन शाही के सीरियल में आगे अक्षरा का लकी पेन अभिरा से पोछे वाले पानी में गिर जाएगा। ऐसे में अभिरा की हिम्मत टूटने लगेगी और मन ही मन कहेगी कि उससे ये सब नहीं हो रहा है लेकिन मैं कमजोर भी नहीं पड़ सकती। हालांकि शिवानी आकार उसे संभालते हुए हिम्मत देगी। वहीं पोद्दार हाउस में कावेरी के खिलाफ जाकर रुही अभीर और कियारा को पगफेरे की रस्म के लिए बुलाएगी। मनीषा भी आरती कर दोनों का घर में स्वागत करेगी जिसे देख चारु अभीर से नजरें नहीं मिला पाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article