Exclusive! Surbhi Chanda-Karan Sharma Wedding: शादी के लिए कल जयपुर रवाना होंगी एक्ट्रेस, सामने आई बड़ी अपडेट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 28, 2024, 08:09 PM IST

Surbhi Chanda-Karan Sharma Wedding: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ( Surbhi Chandna ) की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। अब खबर है कि शादी के लिए एक्ट्रेस कल जयपुर के लिए रवाना होने वाली हैं।

Surbhi Chanda-Karan Sharma Wedding: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ( Surbhi Chandna ) की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। अब खबर है कि शादी के लिए एक्ट्रेस कल जयपुर के लिए रवाना होने वाली हैं। नागिन 5 एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ 13 साल से रिलेशन में हैं, जिसके बाद अब आखिरकार दोनों शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस के बीच भी काफी एक्साइटमेंट हैं। दोनों को टीवी की फेवरेट रियल लाइफ जोड़ी भी माना जाता है। जयपुर जाने के लिए सुरभि की टिकट कुछ दिनों पहले ही बुक कर ली गई थी, जिसके बाद अब 29 फरवरी 2024 को एक्ट्रेस जयपुर पहुंच जाएंगी। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Surbhi Chandna-Karan Sharma Wedding

Surbhi Chandna-Karan Sharma Wedding. (Credit: Instagram)

यहां होंगी सुरभि चंदना और करण शर्मा की शादी

सुरभि चंदना और करण शर्मा की शादी जयपुर के उसी महल में होने वाली है, जहां अक्षय कुमार की हिट फिल्म भूल भुलैया की शूटिंग हुई थी।हमाने पास एक्सक्लूसिव जानकारी है कि एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर सभी तैयारियां पहले से ही देखना चाहती हैं इसी वजह से वह कल रवाना हो जाएंगी। करण और सुरभि मार्च के पहले हफ्ते में शादी रचाने वाले हैं, हालांकि डेट को लेकर अभी कोई कन्फर्म न्यूज नहीं आई है।

End of Feed