टीवी मसाला

तलाक की खबरों पर 'Kumkum Bhagya' फेम एक्टर अभिषेक मलिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हां यह सच है हमने अलग..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 28, 2024, 01:31 PM IST

Abhishek Malik Reacts to Divorce with Suhani Chaudhary: कुमकुम भाग्य फेम एक्टर अभिषेक मलिक ने अपनी पत्नी सुहानी चौधरी संग तलाक ले लिया है। बीते दिन से ही दोनों के तलाक की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं, अब आखिरकार अभिषेक और सुहानी ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।

Image

Abhishek Malik Reacts on Divorce with Suhani Chaudhary

Abhishek Malik Reacts to Divorce with Suhani Chaudhary: टीवी एक्टर अभिषेक मलिक का तलाक हो गया है। कुमकुम भाग्य फेम एक्टर अभिषेक मलिक ने अपनी पत्नी सुहानी चौधरी से अलग होने का फैसला कर लिया है। बीते दिन से ही दोनों के तलाक की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं, अब आखिरकार अभिषेक और सुहानी ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। दोनों के तलाक की खबरों पर एक्टर ने रिएक्ट करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने पूरी सच्चाई उगल दी है। अभिषेक और सुहानी ने अक्टूबर 2021 में शादी की थी। दोनों की शादी को बस 2 साल ही पूरे हुए हैं।

हालांकि इस दौरान दोनों के बीच चल रही अनबन के चलते अब तलाक लेने का फैसले ले लिया गया है। एक्टर ने इसको लेकर पुष्टि करते हुए इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'हां, यह सच है कि सुहानी और मैं अलग हो रहे हैं और लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं। हमने अपनी शादी में कम्पैटिबिलिटी और समझ जैसी परेशानियों का सामना किया।' आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

अभिषेक-सुहानी ने तलाक की खबरों पर किया रिएक्ट

अभिषेक मलिक के साथ ही सुहानी ने भी तलाक की खबरों पर रिएक्टर करते हुए लिखा, 'हां यह सच हैं कि हमने अलग होने का फैसला कर लिया है। आप सभी की फिक्र के लिए धन्यवाद, मैं इसपर दोबारा बात करूंगी।' बता दें कि शादी से पहले अभिषेक और सुहानी 9 महीनों तक रिलेशनशिप में भी थे।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article