Sumbul Touqeer Khan on Linkup Rumours: टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ पर्सनलिटी के लोग कायल हो गए हैं, हाल ही में उनके लिंकअप की खबरों ने सभी को चौंका दिया है। रिपोर्ट्स का कहना है की वह अपने सीरीयल काव्या एक जज्बा एक जुनून के को स्टार मिशक्त वर्मा को डेट कर रही हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में इस खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दे दिया है।
रिपोर्ट्स का मानना है की सीरियल काव्या एक जज्बा एक जुनून स्टार सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer Khan) अपने को स्टार मिशक्त वर्मा संग रिश्ते में हैं। ये खबर लीक होते ही यह हर जगह आग की तरफ फैल गई, अब ऐसे में इन खबरों को विराम देते हुए एक्ट्रेस ने जवाब दिया है। सुंबुल का कहना है की अब इन सब खबरों से उन्हे फरक नहीं पड़ता, क्यूंकी अब आदत हो गई है। मुझे समझ या गया है की ये सब चीजें होंगी। लोग आपको ऑनस्क्रीन रोमांस कर के यही सोचेंगे की असलियत में इनके बीच में कुछ चल रहा है।
इसी के साथ एक्ट्रेस कहती हैं की अगर मैं कोई और शो भी करूंगी तो भी लोग मेरा नाम जोड़ेंगे। इसी के साथ कहानी में सुंबुल और मिशकत की जोड़ी सभी को काफी ज्यादा पसंद आ रही है, शो पिछले साल सितंबर में शुरू हुआ था। जानकारी के लिए बात दें की इससे पहले एक्ट्रेस बिग बॉस के 16वें सीजन में नजर आईं थी, जिसमें उनके और शालीन भनोट के बीच नजदीकियाँ दिखीं थी।
