Splitsvilla 15 Fame Kashish Kapoor Said Sorry To Digvijay Rathee: एमटीवी का चर्चित शो 'स्प्लिट्सविला 15' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'स्प्लिट्सविला 15' में सभी कंटेस्टेंट्स ने जीतने के लिए जी-जान लगाई थी। लेकिन शो में जसवंत बोपन्ना और आकृति नेगी ने जीत दर्ज की थी। हालांकि उनके साथ-साथ फिनाले में दिग्विजय राठी और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) भी पहुंचे थे, जिन्हें फैंस भी जीतते हुए देखना चाहते थे। लेकिन कशिश कपूर के अंत में 10 लाख रुपये प्राइज मनी चुनने के कारण दिग्विजय राठी को भी ट्रॉफी से हाथ धोना पड़ा था। इस बात के लिए कशिश कपूर को जमकर ट्रोल किया गया। वहीं दिग्वजिय राठी को लोगों का खूब प्यार मिला। लेकिन अब कशिश कपूर का कहना है कि उन्हें अपने किये के लिए पछतावा है।
यह भी पढ़ें: Nikhil Patel संग झगड़े के बीच बेटे को लेकर मुंबई से रवाना हुईं Dalljiet Kaur आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम
कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत में बताया कि वह 'स्प्लिट्सविला 15' में अपने किये के लिए बहुत पछता रही हैं। उन्होंने इस सिलसिले में आगे कहा, "दिग्विजय और मेरा कभी भी रोमांटिक कनेक्शन नहीं था। हम कभी दोस्त तक नहीं थे। हम केवल फिनाले के दो दिन पहले ही साथ आए थे। मैं एक खिलाड़ी के तौर पर उसका सम्मान करती हूं। यहां तक कि हमारे बीच चीजें अजीब भी लगती रही हैं।" कशिश कपूर ने अपने पछतावे के बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने कभी भी उसे फोन कॉल नहीं किया। मैं ऐसा करने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाई, क्योंकि मुझे मेरे एक्शन का असर मालूम है। मुझे बहुत ज्यादा पछतावा है और मैं ये कैसे उम्मीद कर सकती हूं कि वो मेरी माफी सुनेगा।"
कशिश कपूर ने दिग्विजय राठी से मांगी थी माफी
कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने बताया कि उन्होंने सचिन के जन्मदिन पर अपने किये के लिए दिग्विजय राठी से माफी मांगी थी। कशिश पूर ने कहा, "मैंने उसे बताया कि मैं बहुत ज्यादा पछता रही हूं। मैं रात में ये सोचकर सो भी नहीं पाई कि मैंने किसी को तकलीफ पहुंचाई है। मैंने उससे कहा कि अगर तुम मुझसे लड़ना चाहते तो सबके सामने करो। लेकिन बस ये जान लेना कि मैं तुम्हारा सम्मान करती हूं।"
