टीवी मसाला

TMKOC से गुरुचरण सिंह को असित मोदी ने बगैर बताए ही दिखा दिया था बाहर का रास्ता, एक पल में कर दिया था बेरोजगार

TMKOC Fame Gurucharan Singh Reveals He Gets Replaced Without His Knowledge: टीवी के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जरिए सबका दिल जीतने वाले गुरुचरण सिंह ने हाल ही में बताया कि साल 2012 में उन्होंने शो नहीं छोड़ा था। बल्कि उन्हें बिना बताए ही रिप्लेस कर दिया गया था।

Image

गुरुचरण सिंह ने खोली असित मोदी की पोल

TMKOC Fame Gurucharan Singh Reveals He Gets Replaced Without His Knowledge: टीवी के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हर एक किरदार ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। शो के एक कलाकार गुरुचरण सिंह इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। चंद दिनों पहले वह असित मोदी से काम मांगने के लिए भी गए थे, लेकिन असित मोदी ने उन्हें भविष्य की बधाईयां देते हुए लौटा दिया। वहीं अब गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से बिना बताए ही रिप्लेस कर दिया गया था।

गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) ने सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने साल 2012 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से अचानक गायब होने की वजह जाहिर की। गुरुचरण सिंह ने कहा, "तारक मेहता का उल्टा चश्मा' मेरे परिवार की तरह है, क्योंकि अगर मैं इसे परिवार नहीं मानता तो मैं इसके बारे में बहुत कुछ कह चुका होता। जो कि मैंने नहीं कहा है। साल 2012 में इन्होंने मुझे रिप्लेस किया था, मैं शो छोड़कर नहीं गया था। उस वक्त मेकर्स के साथ मेरी कॉन्ट्रैक्ट और एग्रीमेंट को लेकर कुछ बातें चल रही थीं। लेकिन उन्होंने मुझे नहीं बताया कि वे मुझे रिप्लेस करने वाले हैं।"

गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से अचानक निकाले जाने की बात पर कहा, "मैं दिल्ली में था और परिवार के साथ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देख रहा था। उस एपिसोड में धर्म पाजी का कैमियो था। मैं खुश था कि वाह धर्म पाजी यहां हैं और उस एपिसोड में ही मैंने नए सोढ़ी को देखा। मैं हैरान था ये देखकर। मेरे मां-बाप इस चीज से हैरान थे।" गुरुचरण सिंह ने बताया कि मेकर्स की इस हरकत से फैंस भी नाराज हो गए थे और उनपर दबाव बनाने लगे थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article