Dalljiet Kaur flies out of mumbai with son: बिग बॉस 13 फ़ेम दलजीत कौर अपने पति निखिल पटेल संग चल रहे विवादों के चलते सुर्खियों में छाई हिन हैं। बता दें कि अभिनेत्री की निखिल पटेल संग ये दुसर शादी थी हालांकि शादी के एक साल में दूसरे पति संग भी दलजीत का रिश्ता खराब होने लगा। जिसके बाद अभिनेत्री केन्या से भारत या गई। अभी कुछ समय पहले दलजीत ने अपने पति के खिलाफ FIR भी दर्ज की थी। जहां उन्होंने निखिल पटेल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। अब पति संग इन सभी विवादों के बीच एक और खबर या रही है कि दलजीत अपने बेटे को लेके मुंबई से कहीं रवाना हो गई हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर अपने बेटे जेडन के साथ छुट्टियाँ मनाने के लिए भारत से बाहर गई हुई हैं। बता दें कि निखिल पटेल संग विवादों के बीच दलजीत कौर काम पर वापिस लौट आई हैं। अभिनेत्री जल्द ही अपना ट्रैवल ब्लॉग शुरू करेंगी। हालांकि जब दलजीत से टाइम नो ने पूछा तो उन्होंने बहुत कुछ नहीं बताया लेकिन कहा कि "वह अपना फूड एंड ट्रैवल ब्लॉग शुरू कर रही हैं।"मुझे बहुत पहले से इस कार्य के लिए संपर्क किया गया था लेकिन मैं तब करने कि स्तिथि में नहीं थी।
दलजीत ने कहा कि "मैं यात्रा करूंगी खोज करूंगी, दर्शकों के साथ जुड़ूँगी ताकि मुझे शांति मिले। मैंने आखिरकार इस यात्रा को स्वीकार कर लिया है। अब मैं ट्रैवल करूंगी और कमाऊँगी। अपने लिए और अपने बेटे को उस फेज से निकालने के लिए मुझे करना है सब।"
