Exclusive: शिव ठाकरे से मिलने के लिए आधीरात को घर पर धमक पड़े फैंस, BB 16 फेम बोले- मेरे मां-बाप परेशान होते हैं

Shiv Thakare Reveals Fans Came At His Home At Midnight: 'बिग बॉस 16' से सुर्खियां बटोरने वाले शिव ठाकरे ने लोगों का खूब दिल जीता है। हाल ही में टेली टॉक संग बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनसे मिलने के लिए फैंस आधीरात को घर पर धमक पड़ते हैं।

Shiv Thakare Reveals Fans Came At His Home At Midnight: 'बिग बॉस 16' से लेकर 'खतरों के खिलाड़ी 13' और 'झलक दिखला जा 11' तक में अपना नाम कमाने वाले शिव ठाकरे ने लोगों का खूब दिल जीता है। शिव ठाकरे का अंदाज देख लोग उनके खूब फैन बने। खासकर 'बिग बॉस 16' के दौरान शिव ठाकरे (Shiv Thakare) की फैन फॉलोइंग सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। वहीं इन दिनों शिव ठाकरे एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाना चाहते हैं। लेकिन हाल ही में टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान शिव ठाकरे ने बताया कि कई बार उनके फैंस आधीरात में उनसे मिलने के लिए घर पर आ जाते हैं। इससे उनके मां-बाप को परेशानी होती है।

शिव ठाकरे के घर आधी रात में आ जाते हैं फैंस

End of Feed