टीवी मसाला

BB OTT 3 स्टार Sai Ketan Rao ने फिर किया Shivangi Khedkar के साथ लेट नाइट डिनर, कोज़ी फोटो हुई वायरल

Sai Ketan Rao spot with Shivangi Khedkar: साई केतन राव ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि शिवांगी के साथ वह रिलेश में नहीं हैं, वह केवल अच्छे दोस्त हैं। लेकिन इस बीच लेट नाइट डिनर के लिए साई केतन (Sai Ketan Rao) और शिवांगी एक साथ नजर आए हैं। आइए देखते हैं।

Image

Sai Ketan Rao spot with Shivangi Khedkar

Sai Ketan Rao spot with Shivangi Khedkar: बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा लेने के बाद अभिनेता साईं केतन राव ने काफी फ़ेम हासिल किया है। इससे पहले अभिनेता को स्टार प्लस के शो इमली में देखा गया था। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 के दौरान साई केतन राव की निजी ज़िंदगी ने काफी सुर्खियां हासिल की थी। खबर उठी थी कि अभिनेता शिवांगी खेडकर (Shivangi Khedkar) को डेट कर रहे हैं। यहाँ तक की जब अभिनेता घर के अंदर कैद थे तब शिवांगी उनसे मिलने भी आईं थी। लेकिन शो के खत्म होते ही साई केतन राव ने इस एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि शिवांगी के साथ वह रिलेश में नहीं हैं, वह केवल अच्छे दोस्त हैं। खैर इस बीच लेट नाइट डिनर के बाद एक साई केतन (Sai Ketan Rao) और शिवांगी एक साथ नजर आए हैं। आइए देखते हैं।

सोशल मीडिया पर साई केतन राव और शिवांगी खेडकर का एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें दोनों के साथ पेपराजी को पोज दे रहे हैं। बता दें कि यह जोड़ा डिनर डेट पर एक साथ निकला था। जहां साई केतन ब्लू डेनिम, ब्लू पैंट के साथ हल्के भरे रंग के जूते में अच्छे लग रहे थे। वहीं शिवांगी ने व्हाइट रंग की फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई थी। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया हो।

इस बीच आपको बता दें कि शिवांगी ने साई के लिए फ्रेंडशिप डे पर एक पोस्ट किया था "तुमने हमेशा मेरा साथ दिया है। अच्छे और बुरे समय में, तुमने मेरे लिए एक सच्चे दोस्त की तरह खड़े होकर मेरा साथ दिया। तुम्हारी ईमानदारी, सलाह मुझे उन तरीकों से आगे बढ़ने में मदद की है जिसकी मैं कभी कल्पना भी नहीं कर सकती थी। मैं वास्तव में हमारी दोस्ती और हमारे बीच के बंधन को महत्व देता हूँ।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article