टीवी मसाला

Hina Khan ने विग हटाकर कैप से छुपाया अपना सिर, कैंसर को ताक पर रख बड़ी सी मुस्कान के साथ दिया दोस्त संग पोज

Hina Khan Wears Beanie Cap After Removing Wig: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने कैंसर के कारण अपना सिर मुंडवा लिया है। हालांकि वह विग का इस्तेमाल करती नजर आती थीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने विग न लगाकर बीनी कैप के साथ पोज दिया। इतना ही नहीं, अपनी मुस्कान के पीछे उन्होंने कैंसर का दर्द भी छुपाया।

Image

हिना खान ने चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान के साथ दिया दोस्त संग पोज

Hina Khan Wears Beanie Cap After Removing Wig: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। हिना खान इन दिनों मुश्किलों से गुजर रही हैं, हालांकि इन मुश्किलों में भी वह मुस्कुराती हुई नजर आती हैं। हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है, जिसका इलाज उन्होंने शुरू करा दिया है। कैंसर के कारण ही हिना खान (Hina Khan) को अपना सिर तक मुंडवाना पड़ा, क्योंकि उनके बाल झड़ने शुरू हो गए थे। लेकिन इसे छुपाने के लिए हिना खान विग पहनती नजर आती थीं। लेकिन हाल ही में हिना खान ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बीनी कैप पहनकर अपने दोस्त के साथ पोज देती नजर आईं।

हिना खान (Hina Khan) ने अपने दोस्त के साथ पोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसमें उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। हिना खान ने इस तस्वीर में विग नहीं लगाया था, लेकिन उन्होंने बीनी कैप लगाकर अपना सिर छुपाया। हिना खान ने दोस्त के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "सोनू मेरी जान। ये खास तौर पर दिल्ली से यहां मुझे देखने और मुझसे मिलने आया। तुम्हारे जैसा दोस्त पाकर मैं बहुत खुश हूं।"

हिना खान (Hina Khan) के दोस्त सोनू ठकराल ने भी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। हिना खान ने दोस्त ने कैप्शन में लिखा, "हिना खान तुम्हें ऐसे ही शेरखान नहीं कहा जाता। मैं बहुत कुछ सीखा है तुमसे और लिखने को तो बहुत कुछ है मेरे पास, लेकिन अभी सिर्फ यही कि ऊपर वाला तुम्हें जल्द ठीक करे और फिर पार्टी सुबह 4 बजे तक। जिंदाबाद शेरखान।" बता दें कि हिना खान ने जून में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। उनकी इस बात ने फैंस को चौंकाकर रख दिया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article