Exclusive Shilpa Shinde Confirms For Khatron Ke Khiladi 14: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी खतरों से भरपूर अपने शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) की शूटिंग इसी महीने रोमानिया में शुरू होने वाली है। अभी तक शो के लिए कई सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं, जो इसका हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि अब 'खतरों के खिलाड़ी 14' में एक और हसीना ने अपनी सीट पक्की कर ली है, जो पहले भी कलर्स के कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए कंफर्म हुई वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शिंदे हैं। बता दें कि उन्हें आखिरी बार कलर्स के 'झलक दिखला जा 10' में देखा गया था। जहां उन्होंने अपने डांस से जजेस को काफी इंप्रेस करने की कोशिश की थी। हालांकि एलिमिनेशन के बाद शिल्पा शिंदे ने 'झलक दिखला जा 10' के जजेस और चैनल को फटकार लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इन सबसे इतर 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर भी कहा जा रहा था कि मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। लेकिन उसपर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई थी।
टाइम्स नाउ संग एक्सक्लुसिव बातचीत के दौरान टीवी इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि शिल्पा शिंदे 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए कंफर्म की जा चुकी हैं। हालांकि एक्ट्रेस का मामले पर आधिकारिक रूप से कमेंट करना अभी बाकी है। बता दें कि शिल्पा शिंदे कलर्स के 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रही थीं, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी।
