This TV Actress To Enter In Khatron Ke Khiladi 14: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी अपने धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी के 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) की तैयारी जोरों-शोरों चल रही है। अभी तक कई सितारों का नाम भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' से जुड़ चुका है, जो शो में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। यहां तक कि कई सितारों ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं अब एक और एक्ट्रेस का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए सामने आया है।
'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) को लेकर बताया जा रहा है कि इस बार रोमानिया में इसकी शूटिंग होगी और जल्द ही कंटेस्टेंट्स शो के लिए उड़ान भी भरने वाले हैं। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, अब 'दिल मिल गए' एक्ट्रेस दृष्टि धामी (Drashti Dhami) को भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए अप्रोच किया गया है। उनके और मेकर्स के बीच शो के लिए बातचीत जारी है। हालांकि 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए न तो दृष्टि धामी और न ही मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी की गई है।
बता दें कि दृष्टि धामी (Drashti Dhami) की बेस्ट फ्रेंड सनाया ईरानी का नाम भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए सामने आया था। उनके साथ-साथ पति मोहित सहगल के भी शो में शामिल होने की खबर आई थी। हालांकि दोनों ने ही इस बात की आधिकारिक तौर से पुष्टि नहीं की है। लेकिन 'खतरों के खिलाड़ी 14' के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की बात करें तो गश्मीर महाजनी, करणवीर शर्मा, समर्थ जुरेल और निमृत कौर आहलुवालिया ने शो में अपनी सीट पक्की कर ली है।
