टीवी मसाला

Exclusive: लीप के चक्कर में 'गुम है किसी के प्यार में' को लात मार रहे हैं Shakti Arora, खुद बताई सच्चाई

Exclusive Shakti Arora Breaks Silence On Quitting Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर खबर थी कि शक्ति अरोड़ा इसे छोड़ने वाले हैं।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' छोड़ने की खबर पर शक्ति अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी

Exclusive Shakti Arora Breaks Silence On Quitting Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी का चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीआरपी लिस्ट में तो जगह बनाई ही, साथ ही ये दर्शकों के दिलों पर भी राज कर रहा है। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर खबर थी कि इसमें जल्द ही लीप आ सकता है और इस लीप के चक्कर में शक्ति अरोड़ा शो को भी छोड़ सकते हैं। लेकिन अब इस मामले की सच्चाई खुद शक्ति अरोड़ा ने बताई है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को अचानक छोड़ने की खबर पर शक्ति अरोड़ा से टेली टॉक ने जुड़ने की कोशिश की। मीडिया संग बातचीत के दौरान शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) ने अफवाहों का सच जाहिर किया। शक्ति अरोड़ा ने बताया कि उन्हें इस चीज के बारे में कुछ नहीं पता है। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "वे एक्टर्स को जानकारी नहीं देते। असल में हमें भी मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पता चलता है, क्योंकि ये चीजें बहुत ही गोपनीय होती हैं और मुझे इन सबसे फर्क भी नहीं पड़ता है। मुझे अभी मेकर्स से मामले की पुष्टि मिलनी बाकी है। जिस दिन वो मुझे आकर बोलेंगे, फिर उनका फैसला सराखों पर।"

शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) से इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि क्या वह 'गुम है किसी के प्यार में' में अपने किरदार से खुश नहीं हैं। इसपर उन्होंने कहा, "मैं इतने वक्त से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। तो टेलीविजन का मतलब मैं अच्छी तरह से जानता हूं। कभी ट्रैक्स अच्छे चले हैं, कभी नहीं चलते हैं। मैं इन सब चीजों के साथ बिल्कुल सहज हूं। मुझे पता नहीं है कि मेकर्स ने क्या तय किया है। इतना मुझे पता है कि करणवीर बोहरा आने वाला है शो में। इसके अलावा जो हर्षद चोपड़ा की न्यूज फैल रही है, उस बारे में कुछ नहीं मालूम।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article