टीवी मसाला

Exclusive: पूनम प्रीत भाटिया संग तलाक की खबरों पर संजय गगनानी ने उगला सच, बोले- ये सिर्फ हमारे साथ नहीं है

Exclusive Sanjay Gagnani Breaks Silence on Divorce Rumors With Poonam Preet Bhatia: टीवी के मशहूर एक्टर संजय गगनानी को लेकर खबर आई थी कि उनका और एक्ट्रेस पूनम प्रीत भाटिया का तलाक होने वाला है। अब इस मामले पर संजय गगनानी ने सारा सच बताया है। उन्होंने बताया कि वह हैरान थे।

Image

संजय गगनानी ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Exclusive Sanjay Gagnani Breaks Silence on Divorce Rumors With Poonam Preet Bhatia: टीवी के मशहूर एक्टर संजय गगनानी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। संजय गगनानी ने 'कुंडली भाग्य' में विलेन का रोल अदा किया था और इस रोल से सबको इंप्रेस भी किया था। संजय गगनानी हाल ही में अपने शादीशुदा रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गए थे। दरअसल, संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) को लेकर खबर आई थी कि वह एक्ट्रेस पूनम प्रीत भाटिया से तलाक लेने वाले हैं। हालांकि तलाक की अफवाहों के बाद भी दोनों साथ दिखे थे, जिससे फैंस भी कंफ्यूज हो गए थे। अब इस मामले पर खुद संजय गगनानी ने चुप्पी तोड़ी है।

बता दें कि संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) ने इंस्टाग्राम स्टोरी से क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद से ही उनके तलाक की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए संजय गगनानी ने कहा, "पहली बात तो मैं खुद हैरान था और मैं कंफ्यूज भी था क्योंकि मेरी पोस्ट में तलाक जैसी किसी चीज का जिक्र नहीं था। मुझे समझ नहीं आता कि इस तरह की अटकलें हुई ही क्यों। मेरे पोस्ट में ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया था। यहां तक कि किसी का नाम भी नहीं था।"

संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) ने बताया कि तलाक की खबरें सुनने के बाद वह अपने से ज्यादा पत्नी के लिए परेशान हो गए थे। संजय ने इस बारे में कहा, "जब मैंने ऐसी खबरें देखीं और सुनी तो खुद से ज्यादा मुझे मेरी पत्नी की चिंता थी। अगर वो इस तरह के आर्टिकल देखेगी तो उसे क्या महसूस होगा। शुक्र है कि वो एक्ट्रेस है और इसी इंडस्ट्री से है। वो ये सब समझती है कि ये हमारी इंडस्ट्री का हिस्सा है। ये केवल हमारे साथ ही नहीं हुआ है, हम से पहले भी बहुत से एक्टर कपल्स के साथ इस तरह की अटकलें सामने आई हैं।" संजय गगनानी ने बताया कि वो इस तरह की सहनशील चीजों का ध्यान रखेंगे, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि एक विचार लिखने से तलाक की अटकलें लगने लगेंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article