टीवी मसाला

Exclusive: 'बिग बॉस' को स्क्रिप्टेड कहने वालों को संग्राम सिंह ने बताया सच, बोले- विनर वोटिंग चैनल के हाथ में...

Exclusive Sangram Singh Open Up On Bigg Boss Scripted Or Not: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' पर आरोप लगते हैं कि ये शो स्क्रिप्टेड होता है। यहां तक कि कई बार शो के विजेताओं पर भी सवाल उठ चुके हैं। इन बातों को लेकर अब संग्राम सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम कलर्स/संग्राम सिंह

Exclusive Sangram Singh Open Up On Bigg Boss Scripted Or Not: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर खूब जगह बनाई है। 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सलमान खान के 'बिग बॉस 19' के लिए अभी तक कई सितारों को अप्रोच भी किया जा चुका है, जिसमें लता सबरवाल से लेकर खुशी दुबे जैसे स्टार्स शामिल हैं। हालांकि जहां कुछ सितारे अभी भी असमंजस में हैं कि वह शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं तो वहीं कुछ ने तो बिग बॉस से साफ इंकार ही कर दिया है। इन सबसे इतर 'बिग बॉस' पर अक्सर आरोप लगते रहे हैं कि शो स्क्रिप्टेड होता है और उसके विजेताओं पर भी बहुत बार सवाल उठ चुका है। लेकिन असल में 'बिग बॉस' स्क्रिप्टेड है या नहीं, इस मामले पर एक्स कंटेस्टेंट संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने चुप्पी तोड़ी है।

संग्राम सिंह (Sangram Singh) 'बिग बॉस 7' का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में उनसे सवाल किया गया कि क्या उनके वक्त के बिग बॉस और आज के बिग बॉस में कोई फर्क है, क्योंकि अब शो को स्क्रिप्टेड का टैग दिया जाने लगा है। या उनके वक्त भी शो स्क्रिप्टेड ही होता था? ऐसे में संग्राम सिंह ने सच से पर्दा उठाते हुए कहा, "शो कभी भी स्क्रिप्टेड नहीं रहा है। विनर वोटिंग हो सकता है चैनल के हाथ में हो या जो भी हो, वो लोग जानें। बाकी जो अंदर का कंटेंट रहता है, वो हमेशा फेयर रहा है। हो सकता है कि विनर वोटिंग चैनल अपने हिसाब से करता हो, जो उसका आर्टिस्ट है, जो वो चाहे, वो कर सकता है उसका मुझे कुछ नहीं पता। लेकिन अंदर शो स्क्रिप्टेड बिल्कुल नहीं है। अंदर टास्क दिये जाते हैं। पहले भी ऐसा ही था और मुझे लगता है कि अभी भी ऐसा ही होगा।"

संग्राम सिंह ने बताया अपना पसंदीदा होस्ट

संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने बताया कि उनके पसंदीदा होस्ट फारूक शेख रहे हैं। उनका कहना है कि फारूक शेख का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने आगे सलमान खान भी जिक्र किया और कहा, "उसके बाद दो होस्ट और कमाल के हैं। एक सलमान जी और दूसरे अमिताभ बच्चन।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article