टीवी मसाला

Exclusive: तो इसलिए संग्राम सिंह-पायल रोहतगी ने बच्चे के लिए चुना सरोगेसी का रास्ता, बड़ी वजह से उठाया पर्दा

Exclusive Sangram Singh On Baby Planning Through Surrogacy: रेसलिंग से लेकर एक्टिंग की दुनिया तक अपनी पहचान बनाने वाले संग्राम सिंह और एक्ट्रेस पायल रोहतगी को लेकर खबर है कि दोनों सरोगेसी के जरिए बेबी प्लानिंग कर रहे हैं। इस बात पर अब खुद संग्राम सिंह ने वजह जाहिर की है।

Image

फोटो क्रेडिट - संग्राम सिंह इंस्टाग्राम

Exclusive Sangram Singh On Baby Planning Through Surrogacy: मशहूर टीवी व बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी और रेसलर व एक्टर संग्राम सिंह बीते कई दिनों से अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। संग्राम सिंह और पायल रोहतगी पहले जहां अपने तलाक की खबरों के कारण चर्चा में आ गए थे। हालांकि इन अफवाहों को दरकिनार करने में संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने जरा भी देर नहीं लगाई। वहीं अब दोनों बेबी प्लानिंग के कारण चर्चा में बने हुए हैं। संग्राम सिंह और पायल रोहतगी को लेकर खबर है कि वे सरोगेसी के जरिए मम्मी-पापा बनने की योजना बना रहे हैं। हाल ही में टाइम्स नाउ नवभारत संग बातचीत के दौरान संग्राम सिंह ने इस योजना की वजह भी जाहिर की है।

'बिग बॉस 7' का हिस्सा रह चुके संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने अपने और पायल रोहतगी के सरोगेसी का रास्ता अपनाने का कारण बताया। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "एक औरत के पास एक कमी होती है एक इंसान के मुकाबले कि वो मां एक सीमित वक्त तक बन सकती है। उनकी एग क्वालिटी थोड़ी कमजोर है। हमने बहुत कोशिश की, बहुत से डॉक्टर की तलाश की। सही डॉक्टर की तलाश में अभी भी लगा हुआ हूं मैं, ताकी वो मिले तो हम सरोगेसी के हिसाब से जाएं। क्योंकि किसी ने दुरुपयोग किया इस कानून का तो इसमें अभी तो काफी बदलाव हो चुके हैं। लेकिन हमारा केस बहुत वास्तविक है, उम्र के हिसाब से भी, कानून के हिसाब से भी और हर चीज के हिसाब से।"

संग्राम सिंह (Sangram Singh) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "हम अभी केवल सही डॉक्टर की तलाश कर रहे हैं जो सही तरीके से इसे कर सके।" बता दें कि संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने साल 2022 में शादी रचाई थी। उन्होंने आगरा में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिये थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article