टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में कंटेस्टेंट की क्लास लगाते नजर आएंगे Salman Khan, जल्द शो के प्रोमो की शूटिंग करेंगे शुरू

Salman khan will star shooting for Bigg Boss 18: सलमान खान का सबसे विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को लेकर खबरें तेज हो गईं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा था कि सलमान इस बार शो होस्ट नहीं करेंगे लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक सलमान जल्द ही प्रोमो की शूटिंग शुरू करेंगे।

Image

Salman khan will star shooting for Bigg Boss 18

Salman khan will star shooting for Bigg Boss 18Salman khan will star shooting for Bigg Boss 18: कलर्स टीवी और जियो सिनेमा के विवादित शो बिग बॉस 18 को लेकर खबरें तेज हो गई हैं। बता दें कि कुछ महीनों पहले बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 समाप्त हुआ था, जिसके बाद से ही बिग बॉस 18 को लेकर खबरें उठने लगी हैं। अभी जहां कुछ दिन पहले रिपोर्ट आई थी की सलमान खान इस बार बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को होस्ट नहीं करेंगे, वहीं अब खबर आ रही है कि भाईजान बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो की शूटिंग जल्द शुरू कर सकते हैं। यह सभी बिग बॉस देखने वाले फैंस के लिए खुशखबरी से कम नहीं है कि सलमान खान (Salman Khan) शो को होस्ट करने जा रहे हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 इस बार दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रहा था। जिसके बाद से फ़ैस बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 18 के पहले लुक और प्रोमो की शूटिंग जल्द शुरू होगी। रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 18 में सलमान खान ही नजर आएंगे, शो में नजर ना आने की खबर केवल अफवाहें हैं।

इसके अलावा यह भी बता दें कि मेकर्स शो में भाग लेने वाले कन्टेस्टन्ट की खोज में लगे हैं। अभी तक जिन सितारों के नाम सामने आएं हैं उसमें, समीरा रेड्डी, मीरा देओस्थले, अर्जुन बीजलानी, मानसी श्रीवास्तवा, कनिका मान आदि। हालांकि कुछ सितारों ने बिग बॉस 18 के शो के ऑफर को भी ठुकरा दिया है। इस लिटस में सुधांशु पांडे, सुरभि ज्योति, शोएब इब्राहिम और अनिरुद्ध आचार्य शामिल हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article