टीवी मसाला

Exclusive: राखी सावंत को है कैंसर की शिकायत? रितेश सिंह ने किये चौंकाने वाले खुलासे

Exclusive Rakhi Sawant Diagnosed With Tumor In Uterus Ritesh Singh Reveals: टीवी और बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत को लेकर हाल ही में रितेश सिंह ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रितेश सिंह ने बताया कि राखी सावंत के यूटरस में ट्यूमर हो गया है।

Image

राखी सावंत को पेट में हुआ ट्यूमर

Exclusive Rakhi Sawant Had Tumor Ritesh Singh Reveals Shocking Things: टीवी और बॉलीवुड में अपना नाम कमाने वाली राखी सावंत इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। राखी सावंत को हृदय संबंधी परेशानी के कारण अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी तबीयत में अभी ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। राखी सावंत के स्वास्थ्य को लेकर उनके एक्स पति रितेश सिंह ने टेली टॉक से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) के चेस्ट में अचानक से दर्द हो गया था। इसके साथ ही रितेश सिंह ने बताया कि राखी सावंत के यूटरस में ट्यूमर हो गया है, जिसे कैंसर टेस्ट के लिए भेजा गया है।

रितेश सिंह ने राखी सावंत (Rakhi Sawant) के सिलसिले में बात करते हुए बताया कि उनके चेस्ट में तो दर्द उठा ही था। साथ ही राखी सावंत के पेट में भी काफी परेशानियां हो रही हैं। रितेश सिंह ने राखी की इस परेशानी को ट्यूमर का नाम दिया और बताया कि इसे जांच के लिए भेजा गया है, जिससे पता लगाया जा सके कि कहीं उन्हें कैंसर तो नहीं है। रितेश सिंह के मुताबिक, राखी सावंत के यूटरस में ट्यूमर की मात्रा बढ़ती जा रही है। इंटरव्यू के दौरान रितेश ने ये भी खुलासा किया कि आदिल खान दुर्रानी ने कई बार राखी सावंत के साथ मारपीट की थी और उनके पेट पर भी वार किया था और तब से ही परेशानी बढ़ गई है।

बता दें कि इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत (Rakhi Sawant) के एक्स पति रितेश सिंह से उनकी शादी के बारे में भी सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या उनकी और राखी सावंत की शादी कानूनी थी या नहीं। हालांकि उन्होंने बार-बार उस सवाल को टालने की कोशिश की और आदिल खान दुर्रानी के सिलसिले में कहा कि उन्होंने राखी से करीब 3 से 4 बार शादी की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article