टीवी मसाला

Exclusive: Rakhi Sawant के दुश्मनों को भाई राकेश सावंत ने लगाई फटकार, आदिल खान दुर्रानी का खोला कच्चा-चिट्ठा

Rakhi Sawant Brother Rakesh Sawant Slams Her Haters: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया है, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। राखी सावंत के भाई ने इंटरव्यू के दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। साथ ही उनके दुश्मनों को भी जमकर फटकार लगाई है।

Image

राखी सावंत के भाई ने खोले आदिल खान दुर्रानी के पर्चे

Rakhi Sawant Brother Rakesh Sawant Slams Her Haters: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत ने हमेशा ही अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरी हैं। राखी सावंत बीते कुछ दिनों पहले एक इवेंट में अपने आउटफिट के लिए सुर्खियों में आ गई थीं। वहीं बीती रात राखी सावंत को हृदय संबंधी परेशानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राखी सावंत की हालत देख फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं हाल ही में टेली टॉक संग बातचीत के दौरान राखी सावंत (Rakhi Sawant) के भाई राकेश सावंत ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी है। साथ ही उनके दुश्मनों को भी जमकर फटकार लगाई है।

बता दें कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) बीते कई दिनों से आदिल खान दुर्रानी संग अपने मसले के कारण सुर्खियों में बनी हुई थीं। आदिल खान दुर्रानी ने मीडिया के सामने राखी सावंत के बारे में कई बातें बताईं। वहीं राजश्री मोरे ने भी एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन अब राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने उनपर पलटवार किया है। आदिल खान दुर्रानी के बारे में राकेश सावंत ने बताया कि उन्होंने राखी से पैसे लिये हुए हैं।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए राकेश सावंत ने कहा, "हम परेशान हैं। जब से हमारी मां का निधन हुआ है तो जो राखी से पब्लिसिटी ले रहे थे, उससे पैसे खा रहे थे, सब उसके खिलाफ हो गए हैं। उसको टॉर्चर कर रहे हैं। आदिल, जिसके पास एक रुपया नहीं था, वो अभी राखी का पैसा खाकर बैठा है। उसने राखी के सारे आसपास के लोगों से दोस्ती करके उन्हें राखी के खिलाफ कर दिया है। वो भागी-भागी फिर रही है। मां के जाने का टेंशन होने के बाद भी वह मीडिया के सामने आई। पुलिस ने अभी तक चार्जशीट नहीं दी है, ताकि वो बेल न ले सके।"

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने आदिल खान पर पुलिस और मीडिया वालों को पैसे खिलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "आदिल पुलिस और मीडिया वालों को पैसे खिलाकर सबकुछ करवा रहा है। ऊपर वाला देख रहा है। राखी के फैंस उसके साथ हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article