Rakhi Sawant Ex Husband Ritesh Singh Reveals Shera Has Messaged Her: अपनी एक्टिंग और अंदाज से टीवी व बॉलीवुड में छा जाने वाली राखी सावंत इन दिनों मुसीबतों से गुजर रही हैं। राखी सावंत (Rakhi Sawant) को हृदय संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन जांच के दौरान राखी सावंत के पेट में ट्यूमर का पता चला, जिससे डॉक्टर ने भी बिना देर किये सर्जरी कर उसे निकाल दिया। राखी सावंत की ये हालत देख सलमान खान (Salman Khan) को भी चिंता होने लगी। ऐसे में उन्होंने भी बॉडीगार्ड के सहारे राखी सावंत का हालचाल लेने की कोशिश की।
दरअसल, राखी सावंत (Rakhi Sawant) के एक्स पति रितेश सिंह ने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान बताया कि एक्ट्रेस के फोन पर सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का मैसेज आया था। रितेश सिंह ने इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, "सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड शेरा ने राखी सावंत के फोन पर मैसेज किया। मैंने उनके मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं किया, क्योंकि ऐसा करना ठीक नहीं होता। शेरा भाई ने राखी सावंत के स्वास्थ्य के बारे में पूछा होगा। मैं समझ सकता हूं कि ये मैसेज सलमान खान की ओर से ही आया होगा।"
बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) और राखी सावंत (Rakhi Sawant) की बॉन्डिंग काफी अच्छी रही है। राखी कई बार बिग बॉस का हिस्सा बन चुकी हैं और इस दौरान सलमान खान से उनकी बॉन्डिंग अच्छी थी। यहां तक कि सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद भी राखी सावंत ने भाईजान की सलामती के लिए दुआ की थी। इससे इतर राखी सावंत की बात करें तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी।
