टीवी मसाला

Exclusive: Hina Khan के 'ब्रेस्ट कैंसर' की खबर सुन राहुल वैद्य के पैरों तले खिसकी जमीन, बोले- मुझे नहीं लगता कि...

Rahul Vaidya Reaction On Hina Khan Breast Cancer Diagnosis: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा बीते दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट शेयर कर किया। हिना खान के ब्रेस्ट कैंसर की खबर सुनकर राहुल वैद्य के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Image

हिना खान के कैंसर की खबर सुन राहुल वैद्य ने कही ये बात

Rahul Vaidya Reaction On Hina Khan Breast Cancer Diagnosis: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर हिना खान लोगों के दिलों पर ऐसी छाईं कि आज भी लोग उन्हें अक्षरा कहकर ही पुकारते हैं। लेकिन हाल ही में हिना खान से जुड़ी एक खबर ने उनके फैंस और दोस्तों के पैरों तले जमीन खिसका दी है। दरअसल, हिना खान (Hina Khan) ने बीते दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर है। इस बात से फैंस को तगड़ा झटका लगा। वहीं अब 'बिग बॉस 14' के राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने हिना खान के ब्रेस्ट कैंसर की खबर पर रिएक्शन दिया है।

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने बताया कि हिना खान (Hina Khan) को कैंसर होने की खबर सुनकर वह हैरान रह गए। राहुल वैद्य ने हिना खान के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। 'बिग बॉस 14' फेम ने हिना खान को लेकर टाइम्स नाउ/टेली टॉक से कहा, "बहुत ज्यादा हैरान हूं। मैं दुआ करता हूं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। वह बहुत ही मजबूत खिलाड़ी हैं। मुझे यकीन है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी।"

वहीं जब राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) से सवाल किया गया कि क्या वह हिना खान (Hina Khan) से मिलने जाएंगे या उन्होंने एक्ट्रेस के पास कॉल किया है? इसपर उन्होंने कहा, "मैंने अभी तक उन्हें कॉल नहीं की है। उन्हें जरूर उनके प्रियजनों से ढेर सारे मैसेज और कॉल आ रहे होंगे। मुझे नहीं लगता कि अभी ये सही वक्त है।" बता दें कि हिना खान ने बतौर सीनियर 'बिग बॉस 14' में कदम रखा था। इस दौरान राहुल वैद्य संग उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article