टीवी मसाला

Exclusive: वाहबिज दोराबजी से पहले Sukirti Kandpal संग लड़े थे विवियन डीसेना के इश्क के पेच! एक्ट्रेस ने उगला सच

Pyaar Ki Ek Kahaani Sukirti Kandpal Open Up On Link Up With Vivian Dsena: 'प्यार की एक कहानी' एक्ट्रेस सुकीर्ति कांडपाल ने हाल ही में बताया कि उनका नाम सीरियल के लीड एक्टर विवियन डीसेना के साथ जुड़ा था। लेकिन अब सुकीर्ति कांडपाल ने मामले का सच जाहिर किया है।

Image

सुकीर्ति कांडपाल को डेट कर रहे थे विवियन डीसेना?

Pyaar Ki Ek Kahaani Sukirti Kandpal Open Up On Link Up With Vivian Dsena: 'प्यार की एक कहानी' एक्ट्रेस सुकीर्ति कांडपाल ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सुकीर्ति कांडपाल को आखिरी बार रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में देखा गया था, जहां उन्होंने श्रुति का किरदार अदा किया था। इस रोल में सुकीर्ति कांडपाल (Sukirti Kandpal) को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। लेकिन अब वह शो से दूर हो चुकी हैं। सुकीर्ति कांडपाल ने अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर हाल ही में टेली टॉक और टाइम्स नाउ संग बातचीत की, जिसमें उन्होंने विवियन डीसेना संग लिंकअप पर भी चुप्पी तोड़ी।

दरअसल, 'प्यार की एक कहानी' के दौरान सुकीर्ति कांडपाल (Sukirti Kandpal) का नाम विवियन डीसेना के साथ जुड़ा था। उन्हें लेकर कहा गया था कि सुकीर्ति कांडपाल और विवियन डीसेना एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। लेकिन मामले का सच बताते हुए सुकीर्ति कांडपाल ने कहा, "हमें तो सबके साथ लिंकअप किया जाता है, पता नहीं किस बात के लइए। मैंने कभी भी किसी एक्टर को डेट नहीं किया। मैंने अपने किसी भी को-स्टार को काम से ज्यादा नहीं देखा है। मेरा नाम बहुत से लोगों के साथ जुड़ा था। 'प्यार की एक कहानी' में लोग मेरा नाम विवियन डीसेना के साथ जोड़ते थे। जबकि उन्होंने शुरुआत से सिर्फ वाहबिज दोराबजी को ही डेट किया था।"

सुकीर्ति कांडपाल (Sukirti Kandpal) ने बताया कि इन लिंकअप से उन्हें कभी भी कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने विवियन डीसेना का रिएक्शन साझा करते हुए कहा, "मैंने कभी भी किसी भी लिंकअप पर रिएक्शन नहीं दिया है। हर कोई सेट पर सच जानता था। ये सिर्फ मजे की बात होती है। यहां तक कि विवियन का भी कोई रिएक्शन नहीं था। हम जाते थे कि हमारे बीच में कुछ नहीं है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article