Anupamaa Fame Sukriti Kandpal Reveals Reason Of Quitting Show: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं जिसने 'अनुपमा' की टीआरपी रेटिंग को 2.3 से 2.6 पर पहुंचा दिया। लेकिन कुछ दिनों पहले 'अनुपमा' (Anupamaa) को एक स्टार ने अलविदा कह दिया था। वह कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस सुकीर्ति कांडपाल (Sukirti Kandpal) थीं, जिन्होंने शो में श्रुति का रोल अदा किया। उनका किरदार 'अनुपमा' से अचानक खत्म होता देख फैंस भी हैरान थे। वहीं अब टेली टॉक/टाइम्स नाउ से बातचीत के दौरान सुकीर्ति कांडपाल ने मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
सुकीर्ति कांडपाल (Sukirti Kandpal) ने 'अनुपमा' (Anupamaa) को अचानक छोड़ने पर रिएक्शन देते हुए बताया कि शो में उनका किरदार कैमियो जैसा था। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं शो में बतौर कैमियो आई थी। मुझे लगता है कि मुझे शो में पूछा दिखाना संभव नहीं था। मेकर्स ने पक्का शो के लिए बहुत सारी चीजें तय की होंगी। मैंने 'अनुपमा' को सिर्फ 6 महीने के लिए ही साइन किया था। मैं खुश हूं और ये सफर भी मेरा बहुत अच्छा रहा है।" बता दें कि सुकीर्ति कांडपाल खुद भी लंबे वक्त तक इस किरदार को नहीं अता करना चाहती थीं।
'अनुपमा' (Anupamaa) के सिलसिले में बात करते हुए सुकीर्ति कांडपाल (Sukirti Kandpal) ने कहा, "लंबे वक्त तक ये किरदार करने की मेरी भी इच्छा नहीं थी। इसे 6 महीने के लिए ले आए और मैं लोगों से मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश हूं।" बता दें कि सुकीर्ति कांडपाल ने शो में अनुज की मंगेतर का रोल अदा किया था। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी वह अनुज को अनुपमा से अलग नहीं कर पाई, ऐसे में उसने खुद ही अनुज और अनुपमा की जिंदगी से दूर जाने का फैसला किया।
