Exclusive: पूजा-कुणाल संग हुई करोड़ों की ठगी में सहारा बने अर्जुन बिजलानी, पैसे देकर नहीं मांगा अभी तक वापस

Exclusive Puja Banerjee And Kunal Verma Gets Support From Arjun Bijlani: टीवी के मशहूर एक्टर कुणाल वर्मा और एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई है, जिसमें उनकी मेहनत की कमाई बुरी तरह डूब गई। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में एक्टर अर्जुन बिजलानी ने उनकी काफी मदद की।

Exclusive Puja Banerjee And Kunal Verma Gets Support From Arjun Bijlani: टीवी के मशहूर एक्टर कुणाल वर्मा और एक्ट्रेस पूजा बनर्जी इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। कुणाल वर्मा और एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के कारण करोड़ों रुपये की ठगी हुई है, जिसे लेकर कपल ने आज मीडिया से भी खुलकर बातचीत की। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने प्रोड्यूसर व फाइनेंसर श्याम सुंदर शर्मा के साथ एक प्रोजेक्ट में करीब 1.58 करोड़ रुपये का निवेश किया था। वहीं जब पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने अपने पैसे वापिस मांगे तो श्याम सुंदर शर्मा ने केवल 10 लाख रुपये ही लौटाए और इसके बाद कपल के फोन उठाने तक बंद कर दिये। पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) ने श्याम सुंदर डे के खिलाफ 16 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन श्याम सुंदर डे की पत्नी ने पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा के खिलाफ बदले में पुलिस में केस कर दिया और उनपर किडनैपिंग व जबरन वसूली के आरोप लगाए।

kunal verma puja banerjee

फोटो क्रेडिट- कुणाल वर्मा इंस्टाग्राम/अर्जुन बिजलानी इंस्टाग्राम

पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) और कुणाल वर्मा (Kunal Verma) ने इस मामले को लेकर अब टेली टॉक संग भी बातचीत की। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में अर्जुन बिजलानी ने उन लोगों का काफी साथ दिया। यहां तक कि जो निवेश उन्होंने श्याम सुंदर डे के साथ किये थे, उसमें अर्जुन बिजलानी के पैसे भी शामिल थे। कुणाल और पूजा ने इस बारे में कहा, "इसमें जो ज्यादातर पैसा है वो हमारे बैंक का लोन है, जो कुणाल का फ्लैट गिरवी रखकर मिला है। और बाकी एमाउंट हैं वो काफी सारे दोस्त और फैमिली से लिया हुआ है। तो ये टोटल एमाउंट हमारा अकेले का नहीं है। अर्जुन बिजलानी का भी इसमें थोड़ा पैसा बाकी है। लेकिन उन्होंने इस दौरान हमारा बहुत समर्थन किया है। उन्होंने कभी पैसे वापिस नहीं मांगा। यहां तक कि वो हमारे पैसों के लिए चिंतित थे।"

End of Feed