Exclusive: Pratiksha Honmukhe ने Shehzada Dhami संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, कहा 'लोगों ने क्या सोच लिया'...

Pratiksha Honmukhe on Dating Shehzada Dhami: ये रिश्ता क्या कहलाता है में रुही का किरदार निभा चुकीं प्रतीक्षा होनमुखे ने हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत की। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने और शहजादा धामी की डेटिंग खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी और बताया की क्या वह सच में एक दूजे को डेट कर रहे थे या नहीं।

Pratiksha Honmukhe on Dating Shehzada Dhami: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रुही का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं प्रतीक्षा होनमुखे अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है। एक्ट्रेस ये रिश्ता के सेट से मेकर्स ने रातों-रात निकाल दिया था यह कारण देते हुए की उनकी एक्टिंग किरदार को पूरा नहीं कर रही है। साथ ही वह सेट पर क्रू को काफी नखरें दिखाती थी और वो भी शहजादा धामी की छत्रछाया में रहकर। ऐसे में प्रतीक्षा होनमुखे ने टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अपने और शहजादा की डेटिंग खबरों पर रिएक्शन देते हुए सच बताया।

Exclusive: Pratiksha Honmukhe on Dating Shehzada Dhami

टाइम्स नाउ से जब एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान जब प्रतीक्षा होनमुखे (Pratiksha Honmukhe) से शहजादा धामी (Shehzada Dhami) संग डेटिंग पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस खबर को खंडित कर दिया। एक्ट्रेस कहती हैं कि 'नहीं हम एक दूसरे को डेट कर भी नहीं रहे थे'... हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और आगे भी रहेंगे। मुझे नहीं पता लोगों ने ऐसा क्यूँ सोच लिया क्यूंकी ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) मेरा पहला शो था। सीरियल के सेट पर सबसे पहले मैं शहजादा धामी से ही मिली थी और वो ही मेरा अच्छा दोस्त बना। एक्टर ने ही मुझे काफी चीजें सिखाई ऐसे में हम दोनों का बॉन्ड काफी अच्छा हो गया था।

End of Feed