टीवी मसाला

Maddam Sir 2 में फिर एक बार धमाका करती नजर आएगी Gulki Joshi! अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा

Gulki Joshi doing Maddam Sir 2: खबर थी कि मेकर्स ने मैडम सर 2 के लिए गुलकी जोशी को भाव नहीं दिया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि शायद गुलकी जोशी की मैडम सर 2 में वापसी हो सकती है। इस पर खुद अभिनेत्री ने अपना बयान जारी किया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Gulki Joshi doing Maddam Sir 2

Gulki Joshi doing Maddam Sir 2: मैडम सर टेलीविजन के अब तक पसंदीदा शो में से एक रहा है। इस शो ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। यह शो हर बार कॉमेडी का नया तड़का लेकर सामने आता है। इस शो में गुलकी जोशी, युक्ति कपूर, भाविका शर्मा जैसे सितारे चार चाँद लगा रहे थे। अब मैडम सर के बाद मेकर्स मैडम सर 2 लेकर वापस आ रहे हैं। हालांकि खबर थी कि मेकर्स ने मैडम सर 2 के लिए गुलकी जोशी को भाव नहीं दिया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि शायद गुलकी जोशी की मैडम सर 2 में वापसी हो सकती है। इस पर खुद अभिनेत्री ने अपना बयान जारी किया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।

गुलकी जोशी हाल ही में ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में नज़र आईं, जहाँ उन्होंने मैडम सर में हसीना मलिक के रूप में अपनी भूमिका पर चर्चा की। इंटरव्यू में, मैडम सर की अभिनेत्री गुलकी जोशी ने लोकप्रिय कॉमेडी शो के दूसरे सीज़न के बारे में अफवाहों को संबोधित किया। उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्होंने मैडम सर 2 के जल्द ही लॉन्च होने की अटकलें सुनी थीं, तो उन्हें इसके निर्माण के बारे में किसी भी पुष्ट खबर के बारे में पूरी तरह से पता नहीं था। इसके अलावा, नए सीज़न में उनके शामिल होने की अफवाहें भी फैल रही थीं।

गुलकी ने अपने प्रशंसकों को स्पष्ट किया कि भले ही मैडम सर 2 पर काम चल रहा हो, लेकिन वह शो का हिस्सा नहीं होंगी। मैडम सर की अभिनेत्री ने यह भी उल्लेख किया कि तीन साल तक शो के ऑन एयर रहने के दौरान उन्होंने सेट पर काम करने का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने आगे यह भी कहा कि आप सभी मैडम सर देखते रहें और उसे सपोर्ट करें।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article