हाल ही में आई चर्चाओं पर यकीन करें तो करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपने रिश्ते में समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इंटरनेट पर एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें दावा किया गया कि तेजस्वी और करण का ब्रेकअप हो गया है। बिग बॉस तक ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें लिखा है कि "प्रोडक्शन में शामिल एक दोस्त से सुना कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच बहुत परेशानी है। तेजस्वी को करण की फीमेल फ्रेंड्स से कुछ परेशानी है, जबकि करण कथित तौर पर अपने रिश्ते में ऊबने गए हैं। पोस्ट के अनुसार, करण और तेजस्वी अपने रिश्ते में परेशानी को सार्वजनिक नहीं कर सकते, क्योंकि वे अनावश्यक मीडिया अटेंशन नहीं चाहते और वे इस मामले में मलाइका अरोड़ा व अर्जुन कपूर की राह पर चलेंगे। बता दें कि ये बयान एक सोर्स पर आधारित है और तेजस्वी व करण की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए नेटिजंस ने दावा करना शुरू कर दिया कि ऐसी अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और तेजस्वी व करण के बीच सब कुछ ठीक है, जबकि कुछ अन्य यूजर्स ने हैरानी जताई कि क्या रिपोर्ट सच हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, "जब किसी के बारे में कुछ पता न हो तो न ही बोलो, वो दोनो अपनी लाइफ में खुश हैं भाई।"
