टीवी मसाला

Exclusive: पारस कलनावत ने 'परिणीति' में अपने किरदार से उठाया पर्दा, दावा ठोककर बोले- आपको प्यार हो जाएगा...

Exclusive Paras Kalnawat Breaks Silence On His Character In Parineetii: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'परिणीति' में हाल ही में लीप आया है, जिसके बाद सीरियल की कहानी नए सिरे से शुरू हुई। एकता कपूर के इस शो में पारस कलनवात ने बतौर लीड एक्टर कदम रखा, जिसे लेकर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'परिणीति' में अपने किरदार पर बोले पारस कलनावत

Exclusive Paras Kalnawat Breaks Silence On His Character In Parineetii: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'परिणीति' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'परिणीति' बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हालंकि कुछ वक्त पहले शो की टीआरपी गिरने लगी थी, जिसे सुधारने के लिए एकता कपूर ने सीरियल में लीप लाने का फैसला किया। 'परिणीति' में 20 साल का जनरेशन लीप आया, जिसके बाद शो में तनवी डोगरा और आंचल साहू तो टिकी रहीं, लेकिन साथ ही दो नए कलाकारों की एंट्री हुई, जिसमें पारस कलनावत (Paras Kalnawat) और प्रतीक्षा होनमुखे शामिल हैं। पारस के शो में कदम रखते ही 'परिणीति' (Parineetii) के दर्शकों ने उनकी तुलना पुराने लीड किरदार राजीव से करनी शुरू कर दी। इस बात को लेकर अब पारस कलनावत ने चुप्पी तोड़ी है।

'परिणीति' (Parineetii) का हिस्सा बनने पर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) को दर्शकों का आक्रोश तक झेलना पड़ा। लेकिन उन्होंने इन चीजों को सकारात्मक रूप से देखा। पारस ने इस सिलसिले में कहा, "ये असल में शो के बहुत वफादार दर्शक हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम जिंदगी में नई चीजें ट्राइ करने से कतराते हैं, लेकिन जब वो चीज खूबसूरत निकलती है तो आप उससे प्यार कर बैठते हैं। मुझे भी यकीन है कि मैं सबके दिलों में जगह बना लूंगा। मुझे बस येक मौका चाहिए। आगर आप मुझे आदित्य के तौर पर देखेंगे तो मैं दावे से कह सकता हूं कि आप मुझसे प्यार कर बैठेंगे।"

पारस कलनावत (Paras Kalnawat) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "मैं पहले ही इस चीज के लिए तैयार था कि तुलना होंगी। लेकिन असल में किरदार पूरी तरह से अलग है। यहां तक कि आंचल का रोल भी अलग है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article