टीवी मसाला

Exclusive: मेकर्स की चौखट पर जाकर अपने 15 लाख रुपये छीन लाए थे परम सिंह, बोले- बहुत खतरनाक हूं मैं...

Exclusive Param Singh On How He Gets His 15 Lakh Back: टीवी के चर्चित एक्टर परम सिंह ने अपनी एक्टिंग से खूब पहचान बनाई है। वह इन दिनों 'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आ रहे हैं। परम सिंह ने अपने इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने मेकर्स से अपने 15 लाख रुपये वापिस लिये थे।

Image

परम सिंह ने प्रोड्यूसर्स के घर जाकर मांगे थे अपने पैसे

Exclusive Param Singh On How He Gets His 15 Lakh Back: टीवी के चर्चित एक्टर परम सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। परम सिंह 'गुम है किसी के प्यार में' में बतौर नील नजर आ रहे हैं। शो में उनके किरदार को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन जल्द ही परम सिंह का ये सीरियल बंद होने वाला है। बताया जा रहा है कि 5 जुलाई तक परम सिंह और भाविका शर्मा के 'गुम है किसी के प्यार में' पर ताला लग जाएगा। लेकिन इन सबसे इतर परम सिंह (Param Singh) ने हाल ही में टेली टॉक/जूम को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक शो के मेकर्स ने उनके पैसे नहीं दिये थे, लेकिन उन्होंने भी एक-एक पाई छीनने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

टीवी के कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें मेकर्स की इन हरकतों का सामना करना पड़ा। वहीं जब परम सिंह (Param Singh) से इंटरव्यू में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ये घटना उनके साथ भी हुई है। परम सिंह ने इस सिलसिले में कहा, "ये मेरे साथ भी हुआ है। मैं एक शो कर रहा था। मैं नाम नहीं ले सकता। लेकिन शो के बाद प्रोड्यूसर ने मेरे पैसे मुझे नहीं दिये। मैं बहुत खतरनाक लड़का हूं। मैं प्रोड्यूसर के पास गया और पैसे मांगे। उन्होंने मुझसे मेरी ही सैलरी में डिस्काउंट मांगा। मैंने उन्हें जवाब दिया कि मैंने शो के लिए बहुत मेहनत की है और ये अच्छा चला भी है। तो आपको मेरे बकाया पैसे देने होंगे।"

परम सिंह (Param Singh) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "मुझे एक महीने बाद मेरे 15 लाख रुपये मिल गए। लेकिन बहुत से कलाकारों को अभी भी उनके बकाया पैसे नहीं मिले हैं।" परम सिंह ने बताया कि कुछ कलाकार पैसे मांगने से इसलिए भी कतराते हैं क्योंकि उन्हें ये डर होता है कि कहीं उन्हें इंडस्ट्री में बैन न कर दिया जाए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article