Exlusive: 'वो पति को बलि का बकरा बना रही है'- आकांक्षा फिर फूटा Orry का गुस्सा, गौरव को कहा 'जेंटलमैन'

Exlusive Orry Slams Akanksha Chamola: मशहूर सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरी ने हाल ही में आकांक्षा चमोला पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि वह गौरव का इस्तेमाल कर रही हैं।

Exlusive Orry Slams Akanksha Chamola: मशहूर सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरी इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। ओरी ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। वह शो में अपने अंदाज के लिए खूब चर्चा में बने रहते हैं। ओरी ने कुछ दिनों पहले गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला को 'आस्तीन का सांप' बताया था। वहीं अब एक बार फिर से ओरी ने आकांक्षा चमोला को आड़े हाथों लिया है। टेली टॉक संग बातचीत के दौरान ओरी ने आकांक्षा चमोला को लेकर कहा कि वह अपने पति गौरव का इस्तेमाल कर रही हैं। ओरी का कहना है कि आकांक्षा चमोला खुद को 'सेल्फ मेड' बताती हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में हुईं Gaurav Khanna की वापसी, स्टंट में चोट लगने के बाद हुए थे बाहर

Orry ने आकांक्षा चमोला को लगाई लताड़ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    दरअसल, ओरी से पूछा गया कि आपकी एक पोस्ट काफी सुर्खियों में रही थी, जिसमें आपने बगैर नाम लिये आकांक्षा चमोला पर निशाना साधा था। इसपर ओरी ने कहा कि बगैर नाम लिये नहीं, मैं मुंह पर कहता हूं। ओरी ने आकांक्षा चमोला के लिए कहा, "मैंने बोला कि वो उसका नाम इस्तेमाल कर रही है, अपने आपको ऊपर उठाने के लिए और फेम के लिए। उसने कहा कि कोई किसी को कैसे इस्तेमाल कर सकता है। अरे मैडम, मैंने अपने सभी बॉलीवुड के दोस्तों की मदद ली है फेम लेने के लिए, तो मैं देख सकता हूं कि तुम क्या कर रही हो। तुम एक शो पर गई हो और वहां अपने पति को बलि का बकरा बना रही हो। वहीं जीके उस शो पर गया चीजें सुलझाने के लिए तो ये कहती है कि इससे अच्छा कि एक कुत्ता ही आ जाता।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरे पति को ये हॉट लगा', बाइसेक्सुअल होने पर Akanksha Chamola का बेबाक बयान, गौरव खन्ना के लिए कही बड़ी बात

    End of Feed