Anupamaa 7 Mega Twist: वनराज को ठेंगा दिखाकर टीटू संग फेरे लेगी डिंपल, अनुपमा संग फिर प्रेम कहानी शुरू करेगा अनुज

Anupamaa 7 Mega Twist 3 July: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में जल्द ही देखने को मिलेगा कि वनराज के लाख रोकने के बाद भी डिंपल टीटू को चुनती है और उससे शादी करने का फैसला लेती है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jul 3 2024, 12:00 IST
'अनुपमा' में 3 जुलाई को आएंगे ये महाट्विस्टImage Credit : Instagram01 / 08

'अनुपमा' में 3 जुलाई को आएंगे ये महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Mega Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने टीवी की दुनिया में ऐसी धाक जमाई हुई है कि हर सप्ताह टीआरपी लिस्ट में शो टॉप पर ही रहता है। 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स ने लोगों के दिलों-दिमाग पर छाप छोड़ने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन दिनों रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' में लगातार ऐसे-ऐसे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसने इसकी कहानी को ही बदलकर रख दिया है। 'अनुपमा' में डिंपल और टीटू की शादी में अड़चन आ गई है। लेकिन आज ऐसे कई मोड़ शो में देखने को मिलेंगे, जिससे इसकी टीआरपी दोगुनी हो जाएगी। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन ट्विस्ट पर-

टीटू पर सवाल उठाएगा पूरा परिवारImage Credit : Instagram02 / 08

टीटू पर सवाल उठाएगा पूरा परिवार

​'अनुपमा' में देखने को मिलेगा कि टीटू और डिंपल की शादी बीच में ही रुक जाएगी। सब सवाल करने लगेंगे कि डिंपल को टीटू से शादी करनी चाहिए या नहीं। बा ये तक कहेंगी कि समाज हमारे ऊपर उंगली उठाएगा, अगर हमने डिंपी की शादी एक अपराधी के साथ कर दी।​

खुद को कमरे में बंद करेगी डिंपल​Image Credit : Instagram03 / 08

खुद को कमरे में बंद करेगी डिंपल​

​डिंपल लोगों की बातें सुनकर परेशान हो जाएगी और खुद को कमरे में बंद कर लेगी। डिंपल आंख बंद करके सोचेगी तो उसे टीटू द्वारा किये एहसानों का एहसास होगा। वो अनुपमा से कहेगी कि मैं लोगों के बारे में भूलकर अपने बारे में सोचना चाहती हूं।​

टीटू को धमकी देगा वनराज​Image Credit : Instagram04 / 08

टीटू को धमकी देगा वनराज​

​टीटू बार-बार कमरे में बंद डिंपल को मनाने की कोशिश करेगा। वहीं वनराज भी बार-बार उसे वहां से निकलने के लिए कहेगा। वनराज टीटू को धमकी देगा, लेकिन टीटू कहेगा कि आप चाहे मुझे कितना भी मार लें, लेकिन मैं डिंपल से मिले बिना नहीं जाऊंगा।​

डिंपल को छोड़कर जाएगा टीटूImage Credit : Instagram05 / 08

डिंपल को छोड़कर जाएगा टीटू

​डिंपल अनुपमा के साथ बाहर आएगी और टीटू से कहेगी कि तुमने मुझे तकलीफ दी है। डिंपल की बातें सुनकर टीटू को लगेगा कि वह उससे शादी नहीं करेगी। ऐसे में वह अपनी मां का हाथ थाम वहां से जाने लगेगा। लेकिन तभी डिंपी उसे रोक लेगी।​

टीटू से शादी करने का फैसला करेगी डिंपलImage Credit : Instagram06 / 08

टीटू से शादी करने का फैसला करेगी डिंपल

​डिंपल टीटू से कहेगी कि अगर तुमने मुझे तकलीफ दिया है तो मुझे ठीक करने वाले भी तुम ही हो। डिंपल कहेगी कि तुमने एक रेप पीड़िता, एक विधवा और एक मां को अपनाया है। डिंपल सबके सामने टीटू का हाथ थामने का फैसला करेगी।​

वनराज को मनाएगी डिंपी​Image Credit : Instagram07 / 08

वनराज को मनाएगी डिंपी​

​डिंपल की बातें सुनकर वनराज का पारा चढ़ जाएगा। वह टीटू पर हाथ उठाएगा, लेकिन तभी वनराज बीच में आ जाएगा। वहीं डिंपल कहेगी कि जब मैं पांच साल से जिंदा लाश की तरह जी रही थी, तब ये समाज नहीं आया था। इसलिए अब मुझे समाज की कोई परवाह नहीं है।​

अनुपमा संग प्रेम कहानी शुरू करेगा अनुजImage Credit : Instagram08 / 08

अनुपमा संग प्रेम कहानी शुरू करेगा अनुज

​'अनुपमा' में आगे देखने को मिलेगा कि डिंपल और टीटू सात फेरे लेंगे। वहीं तभी अनुज की नजर अनुपमा पर जाएगी और वह सोचेगा कि एक नई कहानी की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन हमारी कहानी कब शुरू होगी। अब देखना ये होगा कि अनुपमा औरअनुज की कहानी क्या नया मोड़ लेती है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!