Munawar Faruqui not participating Khatron Ke Khiladi 14: कलर्स टीवी का शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को लेकर अपडेट्स आती रहती है, चाहे वो शो के शूट को लेकर हो या कंटेस्टेंट की लिस्ट। कुछ समय से कई टीवी सितारों का नाम शो की कंटेस्टेंट लिस्ट से जुड़ा, हालांकि किसी ने भी कोई औपचारिक बयान नहीं दिया। ऐसे में खबर आई थी की बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फरुकी शो में हिस्सा लेने वाले हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने इन खबरों का खड़न कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानिए आखिर वह शो में नजर आएंगे या नहीं।
टाइम्स नाउ के एक करीबी सूत्र ने हमें बताया मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) भाग नहीं ले रहे हैं, साथ ही उनके अपने कुछ कारण है। बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) विनर के दोस्त ने बताया की खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए सब कागजात पूरे हो गए थे, लेकिन उनके पासपोर्ट से संबंधित कुछ मुद्दों ने उसे परेशान कर दिया है। यह भी बताया की वह इन दिनों अपने म्यूजिक एल्बम और प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त है, साथ ही बताया की उनके कंधे में चोट लगी हुई है।
इन्ही सब कारणों के चलते अब मुनव्वर शो में नजर नहीं आएंगे, हालांकि उनके फैंस के लिए ये बुरी खबर है। कुछ समय पहले भी मुनव्वर को हुक्का बार पार्लर से पुलिस ने पकड़ा था, हालांकि उन्हे कुछ घंटों में छोड़ दिया गया था। लेकिन पुलिस का कहना है की अगर जांच में तंबाकू का सेवन पाया गया तो उन्हे फिर से हिरासत में लिया जा सकता है।
