Exclusive: Krishna Mukherjee संग कुंदन की हरकत से Shehzada Dhami हैं वाकिफ, एक्ट्रेस ने कहा 'उसी ने कमरे से निकाला'...

Krishna Mukherjee Rescued by Shehzada Dhami: टीवी एक्ट्रेस ने टेली टॉक से खास बातचीत करते हुए बताया की कैसे शुभ शगुन के मेकर्स द्वारा उनको कमरें में बंद कर दिए जाने पर को स्टार शहजादा धामी ने उनकी मदद की थी। साथ ही बताया कैसे उन्होंने न्याय के लिए कई दरवाजे खड़खड़ाए थे।

Krishna Mukherjee Rescued by Shehzada Dhami: सीरियल ये है मोहब्बतें से घर-घर फेमस हुईं कृष्णा मुखर्जी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने जब से बताया की उनका आखरी शो शुभ शगुन के मेकर्स ने उनका उत्पीड़न किया तभी से टीवी इंडस्ट्री में बवाल मच गया है। उन्होंने ये भी बताया की कैसे मेकर्स ने उन्हे सेट पर मेकअप रूम में बंद कर दिया था और वह घंटों तक परेशान हुई थी। ऐसे में टेली टॉक से खास बातचीत में उन्होंने यह भी खुलासा किया की इन सब हरकतों से टीवी एक्टर शहजादा धामी ने उन्हे बचाया। टाइम्स नो नवभारत की इस एक्सक्लूसिव खबर में पढ़ें एक्ट्रेस ने इस मामले पर क्या बताया।

Exclusive: Krishna Mukherjee Rescued by Shehzada Dhami

एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) टेली टॉक से की गई खास बातचीत में बताती है की सीरियल शुभ शगुन के को स्टार शहजादा धामी (Shehzada Dhami) से भी पूछ सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि वह इस तरह की बात पर झूठ बोलेंगे। उन्होंने ही मेरे लिए दरवाजा खोला था। जब मैंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था तो उन्होंने मुझे बचाया था। मैं समझ सकती हूँ एक्टर इन दिनों काफी चीजों से गुजर रहे हैं लेकिन अगर उनसे इस बारे में पूछा जाए तो वह झूठ नहीं बोलेंगे। बात दें की कुछ महीने पहले क्रू से बतमीजी करने के कारण शहजादा को ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स ने उन्हे शो से बाहर निकाल दिया था।

End of Feed