टीवी मसाला

Exclusive: कशिश कपूर के माफी मांगने पर भी नहीं पिघले दिग्विजय राठी, अपनी पार्टी में नहीं दिया न्योता

Digvijay Rathee Not Invited Kashish Kapoor To Success Party: 'स्प्लिट्सविला 15' फेम कशिश कपूर ने फिनाले में 10 लाख रुपये लेकर गेम छोड़ दी थी, जिसके लिए वह ट्रोल भी हुईं। इसपर कशिश ने दिग्विजय राठी से माफी मांगी थी। लेकिन अभी भी दिग्विजय राठी का दिल नहीं पिघला है।

Image

दिग्विजय सिंह राठी ने कशिश कपूर को नहीं किया माफ

Digvijay Rathee Not Invited Kashish Kapoor To Success Party: 'स्प्लिट्सविला 15' फेम कशिश कपूर फिनाले के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। कशिश कपूर ने फिनाले में दिग्विजय राठी को अकेला छोड़कर 10 लाख रुपये चुना था और गेम को अलविदा कह दिया था। इस वजह से दिग्विजय राठी का भी विजेता बनने का सपना चूर हो गया। कशिश कपूर की इस हरकत के कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि बाद में कशिश को अपने किये पर पछतावा हुआ और उन्होंने दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Rathee) से माफी भी मांगी। लेकिन हाल ही में दिग्विजय को लेकर आई खबर से लग रहा है कि उनका दिल कशिश के लिए नहीं पिघला है। बताया जा रहा है कि दिग्विजय ने अपनी सक्सेस पार्टी में भी कशिश को न्योता नहीं दिया है।

टेली टॉक/टाइम्स नाउ से जुड़े सूत्रों की मानें तो दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Rathee) ने बीती रात सक्सेस पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने सनी लियोन, उर्फी जावेद, प्रिंस नरुला और इंडस्ट्री के कई सितारों को न्योता भी दिया था। लेकिन इस पार्टी में कशिश कपूर को नहीं बुलाया गया था। दिग्विजय सिंह राठी की सक्सेस पार्टी के बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्र ने कहा, "दिग्विजय और कशिश कपूर के बीच कड़वाहट अभी खत्म नहीं हुई है। कशिश को आज पार्टी के लिए बुलाया भी नहीं गया था।"

दिग्विजय सिंह राठी की सक्सेस पार्टी में इन सितारों ने की शिरकत

बता दें कि दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Rathee) की सक्सेस पार्टी में कई स्टार्स ने शिरकत की। इस लिस्ट में तनुज विरवानी, वरुण सूद, बसीर अली, उन्नती तोमर, आकृति नेगी, जसवंत बोपन्ना, लक्ष्य गौर, ऋषभ जैसवाल, आशीष भाटिया, जस्टिन डीक्रूज, कशिश ठाकुर, अजमा फल्ला और युवराज बस्सी जैसे स्टार्स शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article