टीवी मसाला

Yeh Hai Mohabbatein क्या फिर देगा टीवी पर दस्तक, Divyanka Tripathi ने बताया दुनिया को सच

Divyanka Tripathi on Yeh Hai Mohabbatein 2: स्टार प्लस के टॉप सीरियल में रह चुका ये है मोहब्बतें के दूसरे भाग को लेकर कोई ना कोई बड़ी खबर आती रहती है। अब ऐसे में सीरियल फेम एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी दहिया ने खुद इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Divyanka Tripathi on Yeh Hai Mohabbatein 2

Divyanka Tripathi on Yeh Hai Mohabbatein 2: टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी दहिया और करण पटेल का सीरियल ये है मोहब्बतें को कोई नहीं भूल सकता है। अपनी 6 साल की जर्नी में सीरियल टीआरपी के साथ-साथ लोगों के दिलों पर भी राज किया। हर कोई इस शो के दूसरे भाग को लेकर काफी ज्यादा मेकर्स से उम्मीद लगाते हैं, हालांकि अब खबर आ रही है की यह टीवी पर वापसी कर सकता है। इन्ही सब खबरों के बीच एक्ट्रेस दिव्यंका ने अपना रिएक्शन दिया है जिसके बाद ऑन एयर होने की खबर और तेजी से फैल रही है। जानिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

ई टाइम्स को इंटरव्यू देते हुए दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) कहती हैं की ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) शो है हर पीढ़ी के लिए काम कर सकता है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया की यदि दूसरा सीज़न बनाया जाता है, तो आज के दर्शकों का दिल जीतने के लिए इसमें एक बिल्कुल अलग नजरिया होना चाहिए। हालांकि एक्ट्रेस ने न तो इसकी पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या शो एक और सीज़न के साथ आता है।

बता दें की साल 2013 में सीरियल की शुरुआत हुई थी जिसमें रुहानिका धवन ने रुही का किरदार निभाया था और ईशिता को अपनी इशी माँ बनाया। रमन एक पंजाबी और ईशिता एक साउथ इंडियन फैमिली थी, ऐसे में दोनों के बीच नोक झोंक ने लोगों का दिल जीता। साल 2019 में शो ने टीवी को अलविदा के दिया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article