Exclusive: कैंसर से निजात पाते ही शादी रचाएंगी Hina Khan, रॉकी जायसवाल संग बांधेंगी जन्मों-जन्म की डोर

Exclusive Hina Khan Ready To Tie Knot With Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान को लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। वह सोनी टीवी के 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में अपनी और रॉकी जैसवाल की शादी का ऐलान भी कर सकती हैं।

Exclusive Hina Khan Ready To Tie Knot With Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने अंदाज से लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। हिना खान बीते साल ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो गई थीं। लेकिन एक्ट्रेस धीरे-धीरे इस बीमारी से ठीक हो रही हैं। हिना खान की इस परेशानी में बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल ने उनका खूब साथ दिया। उन्होंने हर एक पल न केवल हिना खान का ख्याल रखा, बल्कि बीमारी से लड़ने में हिना खान (Hina Khan) की मदद भी की। हिना खान और रॉकी जैसवाल (Rocky Jaiswal) की शादी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वो इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। हिना खान को लेकर खबर है कि वह और रॉकी जैसवाल 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में अपनी शादी का ऐलान कर सकते हैं।

हिना खान, रॉकी जैसवाल संग जल्द करेंगी शादी!

End of Feed