टीवी मसाला

Anupamaa: रुपाली गांगुली की इस हरकत पर फूटा सौतेली बेटी ईशा का गुस्सा, सरेआम एक्ट्रेस को कहा 'शैतान औरत'

Rupali Ganguly Of Anupamaa Slams By Step Daughter Esha Verma: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपने काम को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उनपर भड़ास निकाली है। इतना ही नहीं, ईशा वर्मा ने सरेआम रुपाली गांगुली को 'शैतान औरत' भी कहा है।

Image

रुपाली गांगुली पर भड़कीं सौतेली बेटी ईशा वर्मा

Rupali Ganguly Of Anupamaa Slams By Step Daughter Esha Verma: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने 'अनुपमा' बनकर टीआरपी की दुनिया में तो अपनी धाक जमाई ही है। साथ ही वह दर्शकों के दिलों-दिमाग पर भी खूब राज करती हैं। रुपाली गांगुली 'अनुपमा' के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में रुपाली गांगुली अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा संग विवाद के कारण फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। 'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की बेटी ईशा वर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने रुपाली गांगुली पर भड़ास निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इतना ही नहीं, ईशा वर्मा ने सरेआम रुपाली गांगुली को 'शैतान औरत' तक कह दिया।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के खिलाफ 50 लाख रुपये का मानहानि केस किया था। मामले की सुनवाई ईशा वर्मा के जन्मदिन पर होगी, जिसे लेकर अब सौतेली बेटी ने रुपाली गांगुली पर तंज कसा है। ईशा वर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रुपाली गांगुली को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "शैतानी सौतेली महिला को धन्यवाद कि उन्होंने कोर्ट की अगली तारीख मेरे बर्थडे पर रखवाई है। बहुत ही दयालू हैं आप और हां मुझपर नजर रखने और बीते 4 महीने से सोशल मीडियाकी पॉलिसी बर्बाद करने के लिए भी आपका शुक्रिया।"

कुछ वक्त पहले रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का केस संभाल रहीं सना रईस खान ने भी बताया था कि एक्ट्रेस सौतेली बेटी ईशा वर्मा को बख्शने के मूड में बिल्कुल भी नहीं हैं। वह सौतेली बेटी के साथ किसी भी तरह के समझौते के लिए तैयार नहीं हैं। बता दें कि ईशा वर्मा ने रुपाली गांगुली पर अश्विन के वर्मा संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के साथ-साथ कई संगीन आरोप लगाए थे। रुपाली गांगुली को लेकर ईशा ने दावा किया था कि एक्ट्रेस ने अश्विन की पूर्व पत्नी के साथ मारपीट की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article