Exclusive: 51 वर्ष की उम्र में घोड़ी चढ़ेंगे TMKOC के सोढ़ी? शादी की बात पर बोल पड़े- भांगड़ा पाने आओगे...

Exclusive Gururcharan Singh Ready To Tie Knot At The Age Of 51: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में सोढ़ी का किरदार अदा करने वाले गुरुचरण सिंह ने हाल ही में अपनी शादी के प्लान पर चुप्पी तोड़ी है।

Exclusive Gururcharan Singh Ready To Tie Knot At The Age Of 51: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर बीते कई सालों से कब्जा किया हुआ है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लोगों को ऐसा भा गया है कि इसके हर एक किरदार और कलाकार भी उनके दिल में बस चुके हैं। बीते कुछ वक्त से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मिस्टर सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले काम न मिलने की वजह से खाना-पीना छोड़ दिया था, जिससे उनकी हालत इस कदर गंभीर हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। लेकिन काम मिलते ही उन्होंने अपना उपवास तोड़ा और जल्द ही वह टीवी की दुनिया में वापसी भी कर सकते हैं। गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) ने हाल ही में टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत की, जिसमें उनसे शादी के सिलसिले में भी सवाल किये गए।

गुरुचरण सिंह ने शादी के सवाल पर दिया ये जवाब

End of Feed