टीवी मसाला

Exclusive: घरबार छोड़कर आखिर कहां चले गए थे TMKOC फेम गुरचरण सिंह, अब जाकर तोड़ी चुप्पी

Exclusive Gurcharan Singh Breaks Silence On Gone Missing: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जरिए सबका दिल जीतने वाले एक्टर गुरचरण सिंह अचानक ही लापता हो गए थे। हालांकि कुछ वक्त बात वह वापिस लौट भी आए। एक्टर ने इस मामले को लेकर अब टाइम्स नाउ से बातचीत की है।

Image

TMKOC फेम गुरचरण सिंह ने गुमशुदगी पर तोड़ी चुप्पी

Exclusive Gurcharan Singh Breaks Silence On Gone Missing: टीवी के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार अदा करके सबका दिल जीतने वाले एक्टर गुरचरण सिंह कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते अप्रैल माह में गुरचरण सिंह के लापता होने की खबर आई थी। बताया गया था कि उन्हें आखिरी बार दिल्ली के पालम क्षेत्र में देखा गया था। पुलिस ने भी गुरचरण सिंह (Gurcharan Singh) के मामले में खूब तहकीकात की, जिसमें उनसे जुड़े कई पहलू भी सामने आए। हालांकि कुछ वक्त बाद गुरचरण सिंह खुद ही घर लौट आए। इस मामले पर अब उन्होंने टाइम्स नाउ से बातचीत की है।

गुरचरण सिंह (Gurcharan Singh) ने सवाल किया गया कि वह अचानक कहां चले गए थे। इसपर गुरचरण सिंह ने कहा, "मैं इस बारे में बात करने से पहले कुछ चीजों को पूरा करना चाहता हूं। एक बार क्लोजिंग हो जाए तो मैं जाहिर तौर पर इस बारे में बात करूंगा।" गुरचण सिंह ने बताया कि वह कोर्ट से जुड़ी सारी चीजों को खत्म करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने तो फॉर्मैलिटीज पूरी कर ली हैं, लेकिन अब उनके पिता को फॉर्मैलिटीज पूरी करना बाकी हैं।

गुरचरण सिंह (Gurcharan Singh) ने इंटरव्यू में अपने स्वास्थ्य के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि उन्हें चंद दिनों पहले सिर में तेज दर्द उठा था। इस बारे में गुरचरण सिंह ने कहा, "कुछ दिनों पहले मेरे सिर में तेज दर्द उठा था, लेकिन अब वो नियंत्रण में है। धीरे-धीरे चीजें ठीक हो रही हैं।" गुरचरण सिंह को लेकर कहा गया था कि वह अचानक किसी धार्मिक यात्रा पर चले गए थे। हालांकि जब टाइम्स नाउ ने उनसे पूछा कि इस बारे में उन्होंने परिवार को क्यों नहीं बताया? इसपर गुरचरण सिंह ने कहा, "मैं आप लोगों को इस बारे में जल्द ही बताऊंगा, जरूर उस वजह को सामने लाऊंगा, जिसने मुझे अकेले जाने पर मजबूर किया। बस मुझे कुछ वक्त चाहिए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article