टीवी मसाला

TMKOC के सेट पर Dilip Joshi पर फेंकी थी कुर्सी, लड़ाई के चलते एक्टर ने दी थी शो छोड़ने की धमकी

Dilip Joshi Threatened Makers To Quit Show: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ चुकी जेनिफेर मिस्त्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया की एक बार दिलीप जोशी ने शो छोड़ने की धमकी मेकर्स को दी थी।

Image

Dilip Joshi Threatened Makers To Quit Show

Dilip Joshi Threatened Makers To Quit Show: सोनी सब का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लोग आज भी दीवाने हैं, ऐसे में शो अक्सर सुर्खियों में रहता है। सीरियल की कहानी और कास्ट ने लोगों के दिलों में मानो हमेशा-हमेशा के लिए जगह बना ली है। हालांकि यह शो अपनी कंट्रोवर्सी के लिए खूब सुर्खियों में रहा चाहे वो स्टारकास्ट और मेकर्स के बीच लड़ाई हो या कलाकारों द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के मामले। हालांकि हाल ही में एक खबर सामने आई है की एक समय पहले दिलीप जोशी में गुस्से में आकार शो छोड़ने की धमकी मेकर्स को दी थी। आखिरकार ऐसा क्या हुआ था उस दिन जानिए पूरा मामला टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नजर आ चुकी जेनिफेर मिस्त्री ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान बताया की एक समय पहले दिलीप जोशी (Dilip Joshi) भी शो छोड़ने वाले थे। दरअसल शो के ऑपरेशनल हेड सोहिल रहमानी और दिलीप के बीच खूब झगड़ा हुआ था, ऐसे में दोनों के बीच तीखी बहस हुई। लेकिन बात इतनी बढ़ गई थी कि सोहिल ने दिलीप जोशी की तरफ कुर्सी फेंक दी। ऐसे में एक्टर ने फैसला लिया की अगर सोहिल यहाँ काम करेंगे तो वह शो छोड़कर जा रहे हैं।

ऐसे में मेकर्स ने दोनों को एक दूसरे से दूर रहने का आदेश दिया और यह सिलसिला 2 साल तक जारी रहा। सिर्फ यही नहीं सोहिल के इस बर्ताव से बाकी कलाकारों ने उन्हे नजरअंदाज करते हुए बहिष्कार भी कर दिया था। इसी के साथ साल 2024 15 फरवरी को आसीत मोदी पर जेनिफर द्वारा लगे गए यौन उत्पीड़न मामले में एक्ट्रेस की विजय हुई।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article