टीवी मसाला

Exclusive: 'गुम है किसी के प्यार में' में लीप आना हुआ तय, ईशान का पत्ता काट नए सिरे से शुरू होगी कहानी

Exclusive Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap Confirms: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का मनोरंजन करने की तो खूब कोशिश की है, लेकिन शो की टीआरपी बढ़ने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में अब 'गुम है किसी के प्यार में' में लीप का आना तय हो चुका है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में लीप आना तय

Exclusive Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap Confirms: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। शो बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहा है। 'झनक' के कारण ये तीसरे नंबर पर आ गया था, लेकिन अब 'गुम है किसी के प्यार में' ने अपनी जगह दोबारा पा ली है। यूं तो भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) स्टारर शो में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की टीआरपी बढ़ने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में अब शो में लीप आना तय हो चुका है, जिसके बाद इसकी कहानी नई कास्ट और नए सिरे से शुरू होगी।

बता दें कि'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर पहले भी लीप की खबरें आई थीं। ये भी कहा जा रहा था कि शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) शो को अलविदा कह देंगे। लेकिन इसके प्रोड्यूसर राजेश राम सिंह ने इन खबरों को नकार दिया था और कहा था कि शक्ति अरोड़ा कहीं नहीं जा रहे हैं। लेकिन एक बार फिर 'गुम है किसी के प्यार में' से जुड़े सूत्र ने टाइम्स नाउ को दी जानकारी में बताया है कि मेकर्स ने लीप पर मुहर लगा दी है। जून के अंत तक शो में लीप देखने को मिलेगा।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आने वाले लीप के बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "'गुम है किसी के प्यार में' में 6 से 7 साल तक का लीप आएगा। लीप के बाद ईशान का रोल अदा करने वाले शक्ति अरोड़ा और बाकी कास्ट शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। हालांकि ईशान की मां, उनके पिता, सवि और उसकी बहन हरिणी शो में बने रहेंगे। लीप का प्रोमो भी जल्द ही शूट किया जाएगा और ये जून के आखिरी सप्ताह तक आ सकता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article