Exclusive: Divya Agarwal के पति Apurva Padgaonkar पर लगा बतमीजी का आरोप, पीड़ित ब्रोकर ने कहा 'हमारे पेट पर लात'...

Rafique Merchant on Divya Agarwal Husband: टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल पर मुंबई बेस्ड ब्रोकर रफीक मर्चन्ट ने आरोप लगाया है की उन्होंने अब तक फ्लैट की ब्रोकरेज नहीं दी है। ऐसे में टेली टॉक संग हुई एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान ब्रोकर ने एक्ट्रेस के पति अपूर्व पर बतमीजी का आरोप लगाया।

Rafique Merchant on Divya Agarwal Husband: टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। इसी साल एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर संग फेरे लेकर सात जन्मों के लिए एक हो गईं थी। इसी बीच कुछ दिन पहले मुंबई बेस्ड ब्रोकर ने इस कपल पर ब्रोकरेज नया देने का आरोप लगाया था। हाल ही में टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान रफीक मर्चन्ट ने इस पूरे मामले की सच्चाई बताई साथ ही एक्ट्रेस के पति अपूर्व पर बतमीजी करने का आरोप भी लगाया।

Rafique Merchant on Divya Agarwal Husband

ब्रोकर रफीक मर्चन्ट ने एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान बताया कि टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने तीन साल पहले मुंबई के जोगेश्वरी में 2 BHK फ्लैट खरीदा था। उस समय फ्लैट की कीमत 2.25 करोड़ थी, लेकिन मार्च में यह घर कपल ने बेच दिया। ऐसे में यह फ्लैट बेचने के बाद दिव्या और अपूर्व ने ब्रोकर को उनका 1% हिस्सा नहीं दिया और वह कई समय से दोनों को फोन कर रहे हैं। ब्रोकर ने कपल से अनुरोध कर कहा कि उनके पेट पर लात मत मारे और उनका बकाया चुका दें।

End of Feed