टीवी मसाला

Hina Khan ने कैंसर का दर्द छुपाकर दिखाया अपना ट्रांजिशन, शॉर्ट हेयरकट फ्लॉन्ट कर बोलीं- ब्रेकडाउन होरिया सी मेनू

Hina Khan Transition Video: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी बीमारी ब्रेस्ट कैंसर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने छोटे बालों को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

Image

Hina Khan shared Transition Video of long to short hair

Hina Khan Transition Video: टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही सभी फैंस को जानकारी देते हुए बताया की वह थर्ड स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। ऐसे में फैंस के साथ-साथ कई टीवी सेलेब्स एक्ट्रेस की ठीक होने की दुआ मांग रहे है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने छोटे बालों को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वह वीडियो-

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से लड़ रही हैं। इस बीमारी के कारण हिना खान को अपने लंबे-गहने बालों को कटवाना पड़ा जिसको देख फैंस की आँखें नम हो गई थी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने फैंस के लिए एक मजेदार वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने लंबे से लेकर छोटे बालों को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वीडियो को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि हल्के-फुल्के अंदाज में, यह बदलाव मेरी परिस्थिति के लिए सबसे बढ़िया है। तुमने अपने बाल क्यों कटवाए भाई, सॉरी यार ब्रेकडाउन हो गया है मेन्यू ब्रो।

वीडियो में हिना खान अपने छोटे बालों को दिखाकर काफी ज्यादा खुश लग रही हैं। हिना कैंसर के चलते कीमोथेरपी ले रही हैं जो कैंसर के इलाज का एक भाग है।अपनी बीमारी के इस फेज में भी हिना खान अपने फैंस के लिए सारी अपडेट्स देती रहती हैं। बात दें हिना खान आखरी बार पंजाबी फिल्म शिंदा-शिंदा और वेब सीरीज नामाकूल में नजर आई थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article